न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भाई-बहन को एक ही महीने में खोकर सदमे में हैं मुकेश खन्ना, बोले- मुश्किल समय है

टीवी के पॉपुलर शो 'शक्तिमान' फेम मुकेश खन्ना ने एक ही महीने के अंदर अपने भाई-बहन दोनों को खो दिया है। बड़ी बहन कमल कपूर ने हाल ही में दिल्ली में अंतिम सांस ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 14 May 2021 12:56:41

भाई-बहन को एक ही महीने में खोकर सदमे में हैं मुकेश खन्ना, बोले- मुश्किल समय है

टीवी के पॉपुलर शो 'शक्तिमान' फेम मुकेश खन्ना ने एक ही महीने के अंदर अपने भाई-बहन दोनों को खो दिया है। बड़ी बहन कमल कपूर ने हाल ही में दिल्ली में अंतिम सांस ली। मुकेश खन्ना की बड़ी बहन को कोरोना हुआ था हालाकि, वह ठीक हो गई थी लेकिन सीने में कंजेशन की समस्या से जूझने के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं, बड़े भाई सतीश खन्ना (Satish Khanna) कोरोना को मात देने के एक हफ्ते के बाद दुनिया से चले गए। सतीश खन्ना ने हार्ट अटैक के चलते दम तोड़ दिया था। सतीश खन्ना 83 साल के थे। इसके बाद मुकेश खन्ना की मौत की अफवाहें फैलने लगीं। इस पर एक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए पोस्ट भी शेयर की थी। अब मुकेश खन्ना ने भाई-बहन के चले जाने को लेकर कुछ बातें कही हैं। मुकेश खन्ना इस समय बेहद टूट गए हैं।

हाल ही में उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत की। उन्होंने कहा, कल तक मेरे बारे में मौत की अफवाहें फैल रही थीं। मैं सहीं हूं और इस दुनिया में हूं ये बताने में मुझे दो से तीन घंटे लग गए।

उन्होंने आगे इस बातचीत में कहा, 'बड़ी बहन कमल कपूर 12 दिन में कोविड-19 से रिकवर होने के बाद सीने में कंजेशन के चलते चल बसीं, अब मेरे पास शब्द नहीं हैं। डॉक्टर्स ने हर संभव कोशिश की, लेकिन आखिर में वे उन्हें बचा न सके। मैंने बहन को खो दिया'।

उन्होंने आगे कहा, 'मेरा दिमागी संतुलन अभी बेहतर नहीं है। वायरस तेजी से फैल रहा है और हमारे अपनों को छीन कर ले जा रहा है। एक महीने के भीतर मैंने भाई और बहन दोनों को खोया है। मुश्किल समय है।

मुकेश खन्ना ने कहा मुझे लगता है कि हम सभी को बस सावधानियां बरतनी चाहिए। परिवार को इस तरह खोना बहुत मुश्किल घड़ी है। मेरी बहन सभी से मिलना चाहती थी, लेकिन न मिल सकीं।

अपनी मौत की अफवाहों पर मुकेश खन्ना ने कहा कि मैं यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि लोग मेरे लिए इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने पर्सनल लॉस से गुजर रहा हूं और लोग मेरी मौत की अफवाहें उड़ा रहे हैं। मुझे कई सारे फोन कॉल्स आने लगे। लोग पूछना चाह रहे थे कि मैं ठीक हूं या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका