‘बिग बॉस ओटीटी’से फेमस हुईं एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) का ग्लैमरस लुक अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। लेकिन इस बार उर्फी ने पीले रंग की साड़ी पहने और स्लिवलेस ब्लाउज में अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करी हैं। र्फी जावेद ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर चार तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में उर्फी जावेद प्रिंटेड पीली साड़ी में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि हमेशा की तरह इस बार भी उर्फी का बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है।














