न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ पर भड़कीं तनुश्री दत्ता, कह दी इतनी बड़ी बात

तनुश्री दत्ता ने बिग बॉस 19 में अपनी एंट्री की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि हर साल बिना वजह उनका नाम घसीटा जाता है। उन्होंने इस रियलिटी शो को "टॉक्सिक" बताते हुए इससे दूरी बनाने की वजहें भी गिनाईं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Jul 2025 8:14:15

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ पर भड़कीं तनुश्री दत्ता, कह दी इतनी बड़ी बात

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन उनके फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि जल्द ही उनका चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ फिर से टीवी पर दस्तक देने जा रहा है। जी हां, BIGG BOSS 19 की तैयारी शुरू हो चुकी है और खबरें आ रही हैं कि इस सीजन का प्रोमो इसी महीने के अंत तक रिलीज किया जाएगा। सलमान खान एक बार फिर होस्ट की भूमिका में दिखाई देंगे और इस बार भी दर्शकों को कई नए चेहरे नजर आ सकते हैं। वहीं इसी बीच ‘बिग बॉस’ से जुड़ी एक खबर ने हलचल मचा दी है – 'आशिक बनाया गर्ल' यानी तनुश्री दत्ता शो को लेकर भड़क गई हैं।

असल में, ‘बिग बॉस 19’ के लिए कई सेलेब्रिटीज़ के नामों की चर्चा हो रही है और उन नामों में बार-बार एक नाम सामने आ रहा है – तनुश्री दत्ता। आपको याद होगा कि ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के दौरान भी उनके नाम की खूब चर्चा हुई थी, पर अब पहली बार तनुश्री ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

‘बिग बॉस 19’ में आएंगी तनुश्री दत्ता? एक्ट्रेस का गुस्से से भरा बयान आया सामने

'आशिक बनाया आपने' फेम एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि वो खुद को बिग बॉस से जोड़ना ही नहीं चाहतीं। वो बोलीं, "मुझे समझ में नहीं आता कि मीडिया हर साल मेरा नाम इस शो के साथ क्यों जोड़ देता है। कई एजेंसियां और लोग मुझे कॉल करते हैं और दूसरे प्रोजेक्ट्स की मीटिंग्स के नाम पर बुलाते हैं, लेकिन असलियत में बात सिर्फ बिग बॉस की होती है।"

तनुश्री कहती हैं कि, "हर साल सीजन शुरू होने से पहले कुछ लोग जैसे पागल हो जाते हैं और मेरा पीछा करना शुरू कर देते हैं। मजबूरी में मुझे उन्हें ब्लॉक तक करना पड़ता है।"

"ऐसे टॉक्सिक शो का हिस्सा बनने का सवाल ही नहीं उठता"

तनुश्री ने आगे जो बातें कहीं, वो उनके साफ सोच और आत्मसम्मान को दिखाती हैं। उन्होंने कहा, "ऐसे टॉक्सिक रियलिटी शो का हिस्सा बनना मेरी पर्सनैलिटी का हिस्सा नहीं है। जहां मेरी प्राइवेसी सबके सामने उछाली जाती हो।"

उन्होंने बहुत स्पष्ट शब्दों में कहा, "मैं ऐसी लड़की नहीं हूं जो एक ही हॉल में लड़के-लड़कियों के साथ रहना पसंद करती है, घटिया खाना खाना और बाथरूम भी शेयर करना पड़े – ये सब सिर्फ टीआरपी के लिए किया जाता है।"

वो आगे कहती हैं कि, "मैं म्यूजिक वीडियो, ब्रांड एंडोर्समेंट, फिल्में और टीवी करती रहूंगी, क्योंकि इनमें संतुलन और शांति है। और अगर कुछ नहीं भी मिला, तब भी मैं खुश हूं – लेकिन बिग बॉस जैसे शो से दूर ही रहूंगी।"

एक्ट्रेस ने सामने रखी अपनी शर्त – "जो काम दिल से करना हो, वही करूंगी"

इस दौरान तनुश्री ने एक अहम बात और रखी। उन्होंने कहा, "अगर सच में लोग मुझे स्क्रीन पर देखना चाहते हैं, तो मुझे ऐसा काम ऑफर करें जिसे मैं दिल से करना चाहूं। मैं अपनी जिंदगी किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं जीती हूं।"

आखिर में उन्होंने कहा, "लोग क्या सोचते हैं, इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता। मैं वही करूंगी जो मेरा दिल कहेगा – क्योंकि खुद के लिए जीना सबसे जरूरी है।"

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी