न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैंसर से जूझ रहे 'तारक मेहता' के 'नट्टू काका', 350 से ज्यादा सीरियल में कर चुके है काम

सर्जरी के बाद घनश्याम नायक (Ghanshyam Nayak cancer) काफी दिनों तक ऐक्टिंग से दूर रहे थे। अब उनकी सेहत में सुधार है और मुंबई में शूटिंग फिर से शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Jun 2021 6:41:58

कैंसर से जूझ रहे 'तारक मेहता' के 'नट्टू काका', 350 से ज्यादा सीरियल में कर चुके है काम

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में नट्टू काका (Nattu Kaka) का रोल निभाने वाले ऐक्टर घनश्याम नायक (Ghanshyam Nayak) को कैंसर (Nattu Kaka cancer) का ट्रीटमेंट चल रहा है। इस खबर से उनके फैन्स का दिल बुरी तरह टूट गया है। पिछले साल सितंबर में घनश्याम नायक के गले की सर्जरी हुई थी, जिसमें उनके गले से 8 गांठें निकाली गई थीं। सर्जरी के बाद घनश्याम नायक (Ghanshyam Nayak cancer) काफी दिनों तक ऐक्टिंग से दूर रहे थे। अब उनकी सेहत में सुधार है और मुंबई में शूटिंग फिर से शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

एक ऑनलाइन पोर्टल से की हुई उनकी बातचीत में उन्होंने कहा है कि 'मैं बिल्कुल ठीक और स्वस्थ हूं। यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। इतना ही नहीं दर्शकों को कल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक एपिसोड में मेरा काम देखने मिलेगा। यह एक बहुत ही खास एपिसोड है और मुझे उम्मीद है कि उन्हें मेरा काम फिर से बहुत पसंद आएगा।'

अपनी ट्रीटमेंट के बारे में बात करते हुए, घनश्याम नायक ने कहा, 'जी हां मेरा इलाज जारी है और मुझे उम्मीद है कि मैं ठीक हो जाऊंगा। मेरी जो ट्रीटमेंट चल रहा है, उससे मुझे राहत मिली है। मेरी कीमोथेरेपी (chemotherapy) महीने में एक बार होती है। डॉक्टर ने मुझसे कहा है कि मैं काम कर सकता हूं और कोई समस्या नहीं है। मैं सिर्फ पॉसिटिविटी फैलाना चाहता हूं और सभी को बताना चाहता हूं कि मैं बिलकुल ठीक हूं।'

'पापा अब ठीक हैं, अगले महीने PET स्कैन'

घनश्याम नायक के बेटे विकास ने बताया कि उनके पापा को कैंसर है और उनका इलाज फिर से शुरू कर दिया गया है। 'दैनिक भास्कर' को दिए इंटरव्यू में विकास ने बताया कि अप्रैल में जब उनके पापा के गले की पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी स्कैनिंग करवाई गई तो उसमें कुछ स्पॉट्स नजर आए। हालांकि उस वक्त घनश्याम नायक को किसी तरह की कोई तकलीफ महसूस नहीं हो रही थी, लेकिन फिर भी उनकी कीमोथैरपी शुरू कर दी गई थी।

घनश्याम नायक के बेटे विकास ने आगे बताया कि अब उनके पापा ठीक हैं और उनका इलाज उसी डॉक्टर से चल रहा है, जिससे पहले चल रहा था। अब अगले महीने घनश्याम नायक का PET स्कैन किया जाएगा, जिससे साफ हो जाएगा कि गले में मौजूद स्पॉट्स खत्म हो गए हैं या नहीं।

अंतिम सास तक करना चाहते हैं एक्टिंग

हाल ही में नट्टू काका ने दमन में एक एपिसोड की शूटिंग की। घनश्याम नायक ने बताया कि वह करीब 4 महीने बाद शूट पर गए थे और उन्होंने खूब इंजॉय किया। अपने इस अनुभव की बारें में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें तारक मेहता की अपने कलाकारों के साथ काम करने बहुत अच्छा लगा। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें यकीन है कि वह 100 साल जीने वाले हैं और उन्हें कुछ नहीं होगा। घनश्याम नायक का मानना है कि कोरोना महामारी का यह मतलब नहीं वह डर कर घर पर बैठ जाएं। वह अपने जीवन की अंतिम सांस तक काम करना चाहते हैं और अपने मेकअप के साथ मरना चाहते हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में घनश्याम नायक ने कहा, 'मेरी महीने में एक बार कीमोथैरपी होती है। इलाज चल रहा है और मैं उम्मीद करता हूं कि जल्दी ठीक हो जाऊंगा। डॉक्टर ने कहा है कि मैं काम करता सकता हूं और उसमें कोई दिक्कत नहीं है। मैं बस पॉजिटिविटी फैलाना चाहता हूं और सबको बताना चाहता हूं कि मैं ठीक हूं।'

बता दे, घनश्याम नायक इंडस्ट्री के काफी सीनियर एक्टर हैं जिन्हें छोटे पर्दे से लेकर सिल्वर स्क्रीन तक पर काम करने का अनुभव है। इन्हें बरसात, घातक, हम दिल दे चुके सनम में तो देखा जा ही चुका है। नट्टू काका यानि घनश्याम नायक तकरीन 100 से ज्यादा नाटकों, 250 से भी अधिक फिल्मों और 350 से ज्यादा सीरियल में भी काम कर चुके है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये कितने सीनियर आर्टिस्ट हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर