टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी रोहित शेट्टी के हाथ पर ग्लास की बोतल तोड़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, हुआ यूं कि शिल्पा, रोहित से फिल्म में रोल मांग रही होती हैं और रोहित, बादशाह से बात करने में व्यस्त रहते हैं और शिल्पा की बात को इग्नोर कर देते हैं। ऐसे में शिल्पा के हाथ में एक लाल रंग की ग्लास बोतल होती है, वह रोहित शेट्टी के हाथ पर तोड़ देती हैं। यह देख रोहित शेट्टी हैरान रह जाते हैं। पास बैठे बादशाह को भी समझ नहीं आता, इतनी देर में शिल्पा बची हुई बोतल बादशाह को मारकर तोड़ देती हैं। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।














