टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 15वां सीजन अब जल्द ही दस्तक देने वाला है। मेकर्स अब इसके सीजन 15वें की तैयारी में जुट गए हैं। बिग बॉस सीजन 15 की चर्चा के साथ ही कंटेस्टेंट के रूप में बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमिका चावला (Bhumika Chawla) का नाम सामने आने लगा था। ऐसी खबरें आई थीं जिनमें कहा जा रहा था कि 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) के लिए मेकर्स ने ऐक्ट्रेस भूमिका चावला (Bhumika Chawla) को अप्रोच किया है। यह भी कहा गया कि भूमिका के साथ बातचीत चल रही है और सब सही रहा तो वह भी आने वाले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट दिखाई देंगी।
लेकिन भूमिका चावला ने 'बिग बॉस 15' में जाने से इनकार कर दिया है। भूमिका चावला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए इन अफवाहों को गलत बताया है। भूमिका ने बताया कि उन्हें 'बिग बॉस 15' की पेशकश नहीं की गई है और यहां तक कि अगर होती भी, तो वह इसे वैसे ही मना कर देतीं, जैसे पिछले कई सीजन में उन्होंने इसका हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था।














