टीवी सीरियल 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया की भूमिका में नजर आने वाले गौरव खन्ना रियल लाइफ में पत्नी आकांक्षा संग काफी रोमांटिक हैं। टीवी टाउन का यह कपल हॉट जोड़ियों में शुमार किया जाता है। दोनों ही अक्सर अपने मशी रोमांटिक फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते है। हाल ही में दोनों ने अंडरवॉटर पैशनेट किस वीडियो शेयर कर फैन्स के होश उड़ा दिए हैं।
गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा खन्ना ने अंडरवॉटर पैशनेट किस का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक चेतावनी भी जारी की है। आकांक्षा ने लिखा, 'क्यूपिड (गॉड ऑफ लव) कॉल था, उन्हें अपना तीर वापस चाहिए था, क्योंकि हम कोई साधारण कपल नहीं। हमने अपनी पहचान अलग बनाई और अलग जगह रखी है (इस केस में हम दोनों ही डूब रहे हैं) हम दोनों ने वैलेंटाइन डे एक दिन पहले जो मना लिया है। चेतावनी, यह वीडियो केवल उन्हीं कपल्स के लिए है जो प्यार में डूबे हुए हैं।'














