न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कपिल शर्मा शो में गेस्ट बनकर पहुंचीं स्मृति ईरानी को गार्ड ने नहीं जाने दिया अंदर, नाराज मंत्री शूटिंग किए बिना ही लौटीं

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपनी किताब ‘लाल सलाम’ के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो पर पहुंची लेकिन सेट के गार्ड ने उन्हें सेट पर जाने से रोक दिया। जिसके बाद स्मृति ईरानी नाराज होकर बिना शूटिंग के लौट गईं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Nov 2021 11:16:51

कपिल शर्मा शो में गेस्ट बनकर पहुंचीं स्मृति ईरानी को गार्ड ने नहीं जाने दिया अंदर, नाराज मंत्री शूटिंग किए बिना ही लौटीं

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपनी किताब ‘लाल सलाम’ के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो पर पहुंची लेकिन सेट के गार्ड ने उन्हें सेट पर जाने से रोक दिया। जिसके बाद स्मृति ईरानी नाराज होकर बिना शूटिंग के लौट गईं। इस बात की जानकरी जब कपिल और उनकी प्रोडक्शन की टीम को इस बात का पता लगा तो सेट पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद प्रोडक्शन टीम ने स्मृति ईरानी से बात करने की काफी कोशिश की, लेकिन आखिरकार शूटिंग कैंसिल करनी पड़ी।

मिली जानकरी के अनुसार केंद्रीय मंत्री उनके ड्राइवर और दो लोगों की टीम के साथ शो की शूटिंग के लिए शाम को कपिल शर्मा के सेट पर पहुंची थीं। एंट्रेंस गेट पर वहां का सिक्योरिटी गार्ड अन्ना उन्हें पहचान नहीं पाया और उसने उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। स्मृति ने उसे बताया कि उन्हें सेट पर एपिसोड की शूटिंग के लिए इनवाइट किया गया है, वे शो की स्पेशल गेस्ट हैं। इस पर गार्ड ने कहा, 'हमें कोई आदेश नहीं मिला है, सॉरी मैडम आप अंदर नहीं जा सकतीं।'

स्मृति ईरानी काफी देर तक गार्ड को समझाती रही लेकिन बात नहीं बनी. तभी जोमैटो का डिलीवरी बॉय आया, वह अंदर कलाकारों के लिए फूड पैकेट की डिलीवरी देने आया था, गार्ड ने उसे बगैर कुछ पूछे जाने दिया। इस पर केंद्रीय मंत्री काफी नाराज हुईं। जानकारी के अनुसार उन्होंने प्रोडक्शन टीम और कपिल शर्मा को फोन भी लगाए, लेकिन बात नहीं हो पाई आखिर नाराज होकर स्मृति ईरानी बगैर शूट किए वापस लौट गईं।

मंत्री को रोकने का पता चलते ही गार्ड के उड़े होश

जब सिक्योरिटी गार्ड को यह बात पता चली कि उसने जिन्हें अंदर जाने से रोक दिया, उनकी एक बात न सुनी, वे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी थीं तो घबराकर वह सेट से भाग खड़ा हुआ। उसने अपना फोन भी बंद कर दिया है। इधर, प्रोडक्शन टीम लगातार कोशिशों के बाद भी स्मृति ईरानी को शूटिंग पर लौटने के लिए नहीं मना सकी।

एकता कपूर के शो, क्योंकि सास भी कभी बहू थी में स्मृति ईरानी ने 'तुलसी' का किरदार निभाया था। इस एक शो ने स्मृति को टीवी जगत में बहुत प्यार और पहचान दी। उसी समय से एकता कपूर (Ekta Kapoor) और स्मृति ईरानी की दोस्ती भी हुई। स्मृति ईरानी और एकता कपूर हमेशा एक-दूसरे के लिए खड़े रहे हैं। दोनों अक्सर पार्टी में साथ नजर आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर