'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) होस्ट कर रहे आदित्य नारायण (Aditya Narayan) दो महीने पहले कोरोना की चपेट में आ गए थे जिसके बाद उनका वजन भी काफी बढ़ गया था और तोंद भी निकल आई थी। लेकिन अब आदित्य नारायण एकदम फिट हैं और परफेक्ट लुक में आ चुके हैं। आदित्य नारायण ने अपनी पोस्ट कोविड फिटनेस जर्नी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आदित्य ने दो अलग-अलग पोस्ट में अपनी फोटो शेयर की हैं। एक में वे काफी फैट दिख रहे हैं। दूसरे फोटो में उनकी फिट बॉडी दिख रही है।














