उर्वशी ढोलकिया ने एकता कपूर के टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' में 'कमोलिका' का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई है। अब एक्ट्रेस 43 साल की हैं और अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर छाई रहती हैं। उर्वशी ढोलकिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं जहां वो अपनी जिंदगी से जुड़े खूबसूरत पलों को फैंस के साथ अक्सर शेयर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस मुंबई में बेहद शानदार अंदाज में स्पॉट हुई। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उर्वशी ढोलकिया की इन तस्वीरों को देखते ही फैंस को उनके कोमोलिका किरदार की याद आ रही है।














