न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RPSC Senior Teacher Recruitment 2025: 9,651 पदों के लिए परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार, 12 जुलाई से होगी शुरु

RPSC ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2025 की परीक्षा 12 से 18 जुलाई 2026 तक तय कार्यक्रम के अनुसार कराने की पुष्टि की है। संशोधित आदेश के तहत अब 9,651 पदों पर भर्ती होगी। जानें विषयवार रिक्तियां और परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 04 Jul 2026 3:15:16

RPSC Senior Teacher Recruitment 2025: 9,651 पदों के लिए परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार, 12 जुलाई से होगी शुरु

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) भर्ती-2025 को लेकर लाखों अभ्यर्थियों की असमंजस की स्थिति समाप्त कर दी है। आयोग ने साफ कर दिया है कि भर्ती परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि संशोधित प्रक्रिया के बाद अब भर्ती कुल 9,651 पदों पर की जाएगी।

इस भर्ती प्रक्रिया में प्रदेशभर से 12 लाख 30 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आयोग के अनुसार पदों की संख्या में संशोधन नियमों के अनुरूप किया गया है। पहले विभागीय प्रस्ताव के आधार पर रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर 10,537 कर दी गई थी, लेकिन नियमानुसार मूल विज्ञापित पदों में अधिकतम 50 प्रतिशत तक ही वृद्धि की जा सकती है। इसी प्रावधान को ध्यान में रखते हुए संशोधित शुद्धि-पत्र जारी कर कुल पदों की संख्या 9,651 निर्धारित की गई है।

हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद आयोग ने किया स्थिति स्पष्ट


भर्ती परीक्षा को स्थगित करने और आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर दायर याचिकाओं पर जयपुर खंडपीठ में सुनवाई के दौरान आयोग ने अपना पक्ष अदालत के सामने रखा। इसके बाद आयोग ने संशोधित शुद्धि-पत्र संख्या 11/2026-27 जारी करते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा निर्धारित तिथियों पर ही आयोजित की जाएगी।

आयोग ने यह भी कहा कि भर्ती विज्ञापन में उल्लेखित अन्य सभी नियम, शर्तें और पात्रता संबंधी प्रावधान पहले की तरह लागू रहेंगे। केवल पदों की संख्या में आवश्यक संशोधन किया गया है, जबकि परीक्षा कार्यक्रम में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

विषयवार रिक्तियों का विवरण भी जारी

संशोधित पदों के अनुसार इस भर्ती में सबसे अधिक रिक्तियां गणित और विज्ञान विषय में हैं। आयोग द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक गणित के 2,076, विज्ञान के 2,031, अंग्रेजी के 1,956, हिंदी के 1,577, संस्कृत के 1,323, सामाजिक विज्ञान के 600, उर्दू के 71, पंजाबी के 14, सिंधी के 2 तथा गुजराती के 1 पद शामिल किए गए हैं।

आयोग ने बताया कि वर्गवार (कैटेगरी-वाइज) पदों का विस्तृत विवरण भी जल्द ही आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा, ताकि अभ्यर्थियों को आरक्षण और श्रेणीवार रिक्तियों की स्पष्ट जानकारी मिल सके।

पहले 6,500 पदों के लिए निकला था विज्ञापन

गौरतलब है कि इस भर्ती का मूल विज्ञापन संख्या 07/2025-26 के तहत 17 जुलाई 2025 को जारी किया गया था। उस समय माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत 10 विषयों में 6,500 पदों पर वरिष्ठ अध्यापकों की भर्ती प्रस्तावित थी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त से 17 सितंबर 2025 तक संचालित की गई थी।

बाद में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर पहले 10,537 कर दी गई थी। हालांकि नियमों की समीक्षा के बाद आयोग ने संशोधित आदेश जारी करते हुए पदों की संख्या 9,651 निर्धारित कर दी। अब आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि इसी संशोधित संख्या के आधार पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और परीक्षा तय समय पर आयोजित की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी