उर्फी जावेद का ये लुक अब तक का सबसे हॉट, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

By: Pinki Sun, 06 Mar 2022 6:18:32

उर्फी जावेद का ये लुक अब तक का सबसे हॉट, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

उर्फी जावेद के चाहने वालों की लिस्ट दिन भर दिन बढ़ती जा रही हैं और हो भी क्यों नहीं उर्फी जावेद हर बार अपने फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरती हैं। उर्फी जावेद अपनी आउटफिट को लेकर चर्चा में बनी रहती है। एक बार फिर उर्फी ने अपने आउटफिट से सबको चौका दिया है। असल में उर्फी मुंबई की सड़कों पर निकली हुईं थीं, तो पैपराजी ने मौका देखते हुए उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस दफा उर्फी ब्राउन कलर की ऑफ शोल्डर शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं।

फ्रंट से कट आउट लुक में क्रिस क्रॉस डिजाइन की शॉर्ट ड्रेस में उर्फी जावेद कैमरे पर काफी शान से पोज देती देखी गईं। जैसे मानों उन्हें पता है कि उनकी हर अदा पब्लिकको दीवाना बना देती है। क्रिस क्रॉस डिजाइन वाली ड्रेस के साथ उर्फी ने बालों को हल्का सा कर्ल किया था। इसके साथ ही ग्लॉसी मेकअप में वो अपनी मुस्कान से लुक में चार चांद लगाती दिखी हैं।

उर्फी जावेद लखनऊ की रहने वाली हैं। उन्होंने साल 2016 में सोनी टीवी के शो 'बड़े भैया की दुल्‍हनिया' में अवनि पंत के किरदार से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वहीं इसके बाद साल 2016-17 में उर्फी ने स्टार प्लस के शो चंद्र नंदनी में छाया का किरदार निभाया। वहीं मेरी दुर्गा में आरती के किरदार से भी उर्फी ने दर्शकों का दिल जीता।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com