न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तुनिषा की मां ने कहा - ड्रग्‍स का आदि था शीजान खान, नौकरानी बोली - दोनों की शादी होने वाली थी

तुनिषा की मां ने आरोप लगाया है कि शीजान खान ड्रग्‍स का सेवन करता था। हालांकि, उन्‍हें यह जानकारी नहीं है कि वह कब से ड्रग्‍स ले रहे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Dec 2022 6:51:56

तुनिषा की मां ने कहा - ड्रग्‍स का आदि था शीजान खान, नौकरानी बोली - दोनों की शादी होने वाली थी

टीवी अदाकारा तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) मौत मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे है। तुनिषा शर्मा के परिवार के अनुसार एक्टर शीजान खान की वजह से आज उनकी बेटी इस दुनिया में नहीं है। तुनिषा शर्मा के चाचा और मां लगातार शीजान खान (Sheezan Khan) के ऊपर हमलावर हैं और बड़े-बड़े आरोप लगा रहे हैं। शीजान खान इस वक्त पुलिस की हिरासत में हैं। इस बीच तुनिषा की मां ने आरोप लगाया है कि शीजान खान ड्रग्‍स का सेवन करता था। हालांकि, उन्‍हें यह जानकारी नहीं है कि वह कब से ड्रग्‍स ले रहे थे। यही नहीं, तुनिषा के मामा पवन शर्मा की तरह अब मां ने भी यह कहा है कि शीजान से मिलने के बाद तुनिषा की लाइफस्‍टाइल बदल गई थी। वह हिजाब पहनने लगी थीं और शीजान उन्‍हें ऊर्दू भी सिखा रहा था। दूसरी तरफ तुनिषा के घर काम करने वाली हाउस मेड ने भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

हाउस मेड ने कहा कि तुनिषा और शीजान की शादी की तैयारियां चल रही थीं। तुनिषा और शीजान का एक-दूसरे के घर आना जाना था। दोनों एक-दूसरे के घर 4-6 दिन रहते थे। तुनिषा की मां वनीता शर्मा भी शीजान के घर जाती थीं। लेकिन ब्रेकअप के बाद से तुनिषा बहुत दुखी थीं। वह रोती रहती थीं।

तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले की जांच कर रही पुलिस ने डेथ स्पॉट से 3 फोन बरामद किए हैं, जिनमें से 2 आईफोन्स हैं। इसके साथ-साथ पुलिस ने तुनिषा शर्मा और शीजान खान की चैट्स भी रिट्रीव कर ली हैं। शीजान के वॉट्सऐप चैट्स में पुलिस को उसकी सीक्रेट गर्लफ्रेंड के बारे में पता चला। अब जानकारी आ रही है कि पुलिस ने इस सीक्रेट गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ की है। हालांकि, यह गर्लफ्रेंड कौन है इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

खुदकुशी के सीन को रीक्रिएट करेगी पुलिस

वलिव पुलिस अब तुनिषा शर्मा की खुदकुशी के सीन को मौका-ए-वारदात पर रीक्रिएट करने वाली है। महाराष्‍ट्र के पालघर में शो के सेट पर जिस कमरे में तुनिषा ने पंखे से लटकी मिली थी, वहां घटना का रीक्र‍िएशन किया जाएगा। यह रीक्रिएशन शीजान खान और शो के फ्लोर मैनेजर की मौजूदगी में होगा। ये ही वो दो लोग हैं, जिन्‍होंने कमरे का दरवाजा टूटने के बाद सबसे पहले तुनिषा को देखा था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत