इन तस्वीरों में निक्की येलो कलर की शिमरी ड्रेस पहने हुए नजर आ रही है। इस लुक में निक्की काफी हॉट और बोल्ड लग रही हैं। इस दौरान वह अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। यह ड्रेस पीछे से बैकलेस है। इस लुक को और ग्लैमरस बनाने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप किया है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है। न्यूड लिपस्टिक और स्मोकी आई मेकअप निक्की तंबोली की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। इस ड्रेस के साथ निक्की तंबोली ने कोई जूलरी नहीं कैरी की है। काफी सिंपल रखा है।
निक्की तंबोली ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बेसिक? यह क्या होता है, मुझे तो पता भी नहीं है।' फैन्स लगातार निक्की तंबोली के इस लुक की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'निक्की मैम, आपकी अदाओं पर ही तो हम फिदा है, उफ्फ...क्या ही कहने।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'किलर निक्की'।
गौरतलब है कि निक्की इन दिनों अपने अपकमिंग सॉन्ग 'एक हसीना ने' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इससे पहले वह भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के कॉमेडी स्टंट शो 'खतरा खतरा खतरा' का भी हिस्सा बनी थीं। इसी दौरान उनकी प्रतीक सहजपाल के साथ एक खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिली थी।
















