टेलीविजन स्टार निया शर्मा (Nia Sharma) अपने बोल्ड लुक से फैन्स को हैरान करती रहती है। हाल ही में निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नई फोटोज पोस्ट की हैं। इन फोटोज में निया शर्मा के ग्लैमरस लुक दिखाई दे रही है। निया शर्मा की ये नई फोटोज सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं।
निया शर्मा द्वारा साझा की गई तस्वीर में निया को ब्लैक क्रॉप-टॉप में बैलून स्लीव्स पहने देखा जा सकता है। स्टार ने स्टाइलिश टॉप को मैचिंग स्टेटमेंट लेदर मिनी-स्कर्ट के साथ पूरा किया। सुनहरी आंखें और हाइलाइट किए गए गालों ने उनके लेटेस्ट लुक में चार चांद लगा दिए। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने चोकर नेकलेस और ब्लैक स्टेटमेंट हील्स का इस्तेमाल किया गया। फोटो शेयर करते हुए निया ने कहा, ‘'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि ये सिर्फ एक बर्निंग मेमोरी है।'














