टेलीविजन की चर्चित अभिनेत्री जैस्मिन भसीन इन दिनों अली गोनी के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में है। जैस्मिन कई जगहों पर अली के साथ स्पॉट होती रहती हैं। लेकिन हाल ही में जैस्मिन अकेले ही मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं।
दरअसल, जैस्मिन मुंबई से चंडीगढ़ अपने किसी शूट के लिए जा रही थीं। इसी दौरान अभिनेत्री मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी के कैमरा में कैद हुईं। इस दौरान जैस्मिन पीले रंग के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। जैस्मिन ने पीले रंग के सूट के साथ सफेद रंग का प्लाजो और सफेद रंग का ही दुपट्टा पहनी हुई थीं। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था। इस गेटअप में जैस्मिन बेहद खूबसूरत नजर आईं।














