एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन 14 दिसंबर को विवाह बंधन में बंध गए। शादी के बाद लगातार इस न्यूली वेड कपल की शादी के अलग-अलग रस्मों की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस बीच अंकिता ने एक बूमरैंग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें नए नवेले जोड़े का प्यार नजर आ रहा है।














