न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सिद्धार्थ शुक्ला और कंट्रोवर्सीज: दोनों का रिश्ता चोली दामन जैसा, एक्स गर्लफ्रेंड से मारपीट तो कभी शराब पीकर गाड़ी चलाने पर जुर्माना

स‍िद्धार्थ शुक्‍ला का आज सुबह द‍िल का दौरा पड़ने से न‍िधन हो गया। वह स‍िर्फ 40 साल के थे। स‍िद्धार्थ शुक्‍ला टीवी शो बाल‍िका वधु से सुपरह‍िट हुए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Sep 2021 3:41:10

सिद्धार्थ शुक्ला और कंट्रोवर्सीज: दोनों का रिश्ता चोली दामन जैसा, एक्स गर्लफ्रेंड से मारपीट तो कभी शराब पीकर गाड़ी चलाने पर जुर्माना

स‍िद्धार्थ शुक्‍ला का आज सुबह द‍िल का दौरा पड़ने से न‍िधन हो गया। वह स‍िर्फ 40 साल के थे। स‍िद्धार्थ शुक्‍ला टीवी शो बाल‍िका वधु से सुपरह‍िट हुए थे। इसके अलावा वह कई सीरियल्‍स में नजर आए। स‍िद्धार्थ बिग बॉस 13 के व‍िजेता रह चुके हैं। एक्टिंग के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला का विवादों से भी चोली दामन का साथ था। सिद्धार्थ हमेशा ही किसी ना किसी विवाद में उलझे हुए मिलते थे। आज सिद्धार्थ की मौत ने उनके गुस्से की वजह से हुई कंट्रोवर्सीज की याद फिर से ताजा कर दी है।

- बिग बॉस के घर में टास्क के दौरान सिद्धार्थ ने माहिरा शर्मा को चोट पहुंचाई थी। जिसके चलते मेकर्स ने सिद्धार्थ को घर से बाहर कर दिया था। हालांकि इसके बाद शुक्ला ने अपने एग्रेशन के बावजूद शो और दर्शकों का दिल जीत लिया था।
- सुनने में आया था कि ‘दिल से दिल तक’ के समय सिद्धार्थ काफी नखरे दिखाते थे और अपने को-स्टार्स के साथ अक्सर लड़ाई किया करते थे।
- रश्मि और सिद्धार्थ कलर्स चैनल के शो ‘दिल से दिल तक’ में काम कर चुके हैं। इस सीरियल के सेट पर दोनों के बीच काफी लड़ाई हुई थी। कई रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया गया था कि दोनों एक दूसरे को डेट भी कर चुके है।
- ‘दिल से दिल तक’ शो में ही सिद्धार्थ के को-स्टार कुणाल वर्मा ने भी उन पर मारपीट के आरोप लगाए थे। दरअसल, इस सीरियल के सेट पर कुणाल और सिद्धार्थ में काफी लड़ाई हुई थी और सिद्धार्थ ने उन पर पानी भी फेंक दिया था।

- ‘बालिका वधू’ की को-स्टार तोरल रासपुत्रा के साथ भी सिद्धार्थ के अच्छे रिश्ते नहीं रहे। हनीमून सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच काफी लड़ाई हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच कभी भी बात नहीं हुई।
- साल 2014 में नए साल की पार्टी से लौटने के दौरान सिद्धार्थ पर ड्रिंक एंड ड्राइव का केस लगा था, इसके लिए उन्हें 2 हजार रुपए जुर्माने के रूप में देने पड़े थे।
- सिद्धर्थ अक्सर अपने अफेयर को लेकर सुर्ख़ियों में रहते थे। जब सिद्धर्थ बिग बॉस में गए थे तब उनका नाम तनिषा मुखर्जी, रश्मी देसाई, आकांक्षा पुरी, शेफाली जरीवाला और स्मिता बंसल के साथ जुड़ा था। सिद्धर्थ पर एक्स गर्लफ्रेंड रहीं शिल्पा शिंदे ने भी रिलेशनशिप के दौरान मारपीट का आरोप लगाया था।

- बालिका वधु में काम कर चुकी शीतल खंडाल ने उनपर गंभीर आरोप लगाए थे। शीतल के मुताबिक सिद्धार्थ उनपर डबल मीनिंग और वल्गर जोक्स पास किया करते थे। इसकी शिकायत शीतल ने शो के क्रिएटिव प्रोड्यूसर से की थी जिसके बाद सिद्धार्थ ने अगले दिन सेट पर खूब हंगामा मचाया था।
- सिद्धार्थ तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के लिए भी बदनाम हुए थे और 2018 में रश ड्राइविंग के मामले में अरेस्ट भी हुए थे। 22 जुलाई 2018 को सिद्धार्थ काफी तेज स्पीड में अपनी कार ड्राइव कर रहे थे। बाद में सिद्धार्थ ने अपना कंट्रोल खो दिया और उनकी कार तीन कारों से जा भिड़ी थी। सिद्धार्थ पर पुलिस ने धारा 279, 367 और 427 के तहत केस दर्ज किया था। 5 हजार रुपये जुर्माना भरने के बाद उन्हें जेल से छोड़ा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका