न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तुनिशा सुसाइड केस में शीजान मोहम्‍मद खान की गिरफ्तारी से आया नया ट्विस्‍ट, रविवार को कोर्ट में होगी पेशी

'अली बाबा' टीवी सीरियल फेम तुनिशा शर्मा आत्महत्या केस (Tunisha Sharma Suicide case) में शनिवार देर रात उस समय नया ट्विस्ट आ गया जब पुलिस ने एक्‍ट्रेस की मां के बयान के बाद तुनिशा के को-स्‍टार शीजान मोहम्‍मद खान को गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 25 Dec 2022 9:51:25

तुनिशा सुसाइड केस में शीजान मोहम्‍मद खान की गिरफ्तारी से आया नया ट्विस्‍ट, रविवार को कोर्ट में होगी पेशी

'अली बाबा' टीवी सीरियल फेम तुनिशा शर्मा आत्महत्या केस (Tunisha Sharma Suicide case) में शनिवार देर रात उस समय नया ट्विस्ट आ गया जब पुलिस ने एक्‍ट्रेस की मां के बयान के बाद तुनिशा के को-स्‍टार शीजान मोहम्‍मद खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि तुनिशा और शीजान रिलेशन में थे। बीते दिनों दोनों का ब्रेकअप हुआ, जिसके बाद तुनिशा हताश और निराश हो गई थी और इसी के चलते सुसाइड जैसा कदम उठाया। रविवार को जहां अब पुलिस शीजान को कोर्ट में पेश करेगी, वहीं तुनिशा के शव का पोस्‍टमॉर्टम आज सुबह 4:30 बजे मुंबई स्थित जेजे अस्पताल में हो गया है। पुलिस मामले में कोर्ट से शीजान की रिमांड मांगेगी, ताकि पूछताछ के बाद मामले की तह तक पहुंचा जा सके। शीजान मोहम्‍मद खान के ख‍िलाफ आईपीसी की धारा 306 यानी आत्‍महत्‍या के लिए उकासाने का केस दर्ज किया गया है। तुनिशा की मां ने शीजान मोहम्मद खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसकी वजह से जांच में नया मोड़ आया। पुलिस का कहना है कि वह अब सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल से जांच करेगी। ये भी बताया जा रहा है कि जिस समय तुनिशा ने इतना बड़ा कदम उठाया, उस समय वो शीजान के मेकअप रूम में थीं।

बता दे, तुनिशा ने शनिवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे 'अली बाबा' शो के सेट पर ही मेकअप रूम में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। महज 20 साल की तुनिशा शर्मा की मौत ने सभी को सन्न कर दिया है। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma) के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शीजान की ग‍िफ्तारी के बाद अब पुलिस सीरियल के अन्य स्टाफ से भी पूछताछ करेगी।

तुनिशा शर्मा की मां ने लगाए गंभीर आरोप

तुनिशा शर्मा की मां ने शीजान मोहम्मद खान पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शीजान से परेशान होकर ही उनकी बेटी ने सुसाइड करके अपनी जिंदगी खत्म कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शीजान करीब एक हफ्ते से तुनिशा को परेशान कर रहा था। उसने अचानक ही तुनिशा से कटऑफ कर लिया था।

साथ ही यह खबर भी सामने आ रही है कि तुनिशा डिप्रेशन की समस्या से जूझ रही थीं। वो काम को लेकर काफी परेशान रहती थीं। उन्हें अपनी मां और घर चलाने को लेकर भी काफी टेंशन थीं। इसी वजह से वो डिप्रेशन की दवाइयां भी खा रही थीं।

तुनिशा शर्मा का जन्म चंडीगढ़ में 4 जनवरी 2002 को हुआ था। एक्ट्रेस ने 12 साल की उम्र में ही फिल्मों में काम किया था। वो 'फितूर' और 'बार बार देखो' जैसी फिल्मों में यंग कैटरिना कैफ बनी थीं। उन्होंने विद्या बालन की 'कहानी 2' और सलमान खान (Salman Khan) की 'दबंग 3' में भी काम किया था। इसके अलावा वो कई टीवी सीरियल्स में नजर आई थीं। वो इस समय 'अली बाबा' सीरियल में मरियम का किरदार निभा रही थीं। उनकी सोशल मीडिया पर भी फैन फॉलोइंग थी। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 10 लाख फॉलोअर्स हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मोबाइल चैट ने खोली दो करोड़ के चढ़ावे की चोरी की परतें, राम मंदिर केस का मास्टरमाइंड निकला टिन्नू
मोबाइल चैट ने खोली दो करोड़ के चढ़ावे की चोरी की परतें, राम मंदिर केस का मास्टरमाइंड निकला टिन्नू
चंपत राय और अनिल मिश्रा के भविष्य पर आज होगा मंथन, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में इन पांच अहम मुद्दों पर रहेगी नजर
चंपत राय और अनिल मिश्रा के भविष्य पर आज होगा मंथन, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में इन पांच अहम मुद्दों पर रहेगी नजर
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश