टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने 20 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपने शो के सेट पर सुसाइड की है। एक्ट्रेस ने 'अलीबाबा: दास्तान ए काबुल' समेत तमाम चर्चित शो के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाई। अचानक एक्ट्रेस के यूं दुनिया छोड़कर जाने से हर कोई हैरान है। इस बीच उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर तुनिशा काफी एक्टिव थीं। मौत कीखबरआने से 6 घंटे पहले ही उन्होंने अपनी आखिरी पोस्ट की थी। बता दें कि एक्ट्रेस का जन्म 4 जनवरी 2022 को चंडीगढ़ में हुआ था। टीवी सीरियल्स के साथ-साथ वह फिल्मों में भी अभिनय का जादू चला चुकी थीं।














