Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘तू मेरी पूरी कहानी’ का उदयपुर में हुआ भव्य प्रीमियर – लंबे समय बाद साथ दिखे महेश भट्ट और अनु मलिक

महेश भट्ट और संगीतकार अनु मलिक की जोड़ी लंबे समय बाद एक साथ किसी फिल्म के लिए मंच पर नज़र आई और दर्शकों को 90 के दशक की यादों में डुबो दिया। फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट की शिष्या सुहृता दास ने किया है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 23 Sep 2025 12:31:14

‘तू मेरी पूरी कहानी’ का उदयपुर में हुआ भव्य प्रीमियर – लंबे समय बाद साथ दिखे महेश भट्ट और अनु मलिक

सिनेमा तब और भी खूबसूरत हो जाता है जब उसका उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाला होता है। उदयपुर में आयोजित फिल्म 'तू मेरी पूरी कहानी' के भव्य प्रीमियर ने यही संदेश दिया। राजस्थान के उदयपुर से समाजसेवा की पृष्ठभूमि से आए डॉ. अजय मुर्डिया की यह दूसरी फिल्म है, जो इस बार एक नई कहानी, नए चेहरों और पुराने दिग्गजों के साथ दर्शकों के सामने पेश की गई।

महेश भट्ट और संगीतकार अनु मलिक की जोड़ी लंबे समय बाद एक साथ किसी फिल्म के लिए मंच पर नज़र आई और दर्शकों को 90 के दशक की यादों में डुबो दिया। फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट की शिष्या सुहृता दास ने किया है और कहानी एक ऐसी लड़की की है जो एक्ट्रेस बनना चाहती है, लेकिन परिवार का साथ न मिलने के बावजूद वह अपने सपनों का पीछा करती है। इसी सफर में वह एक युवा सिंगर से मिलती है और दोनों के बीच एक खूबसूरत रिश्ता पनपता है, जो अंततः उसे उस मोड़ पर लाता है जहां उसे अपने करियर और प्यार में से एक को चुनना होता है।

उदयपुर के सेलिब्रेशन मॉल स्थित पीवीआर में आयोजित इस कार्यक्रम में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। वहीं, जब मंच पर महेश भट्ट और अनु मलिक साथ आए, तो पूरा माहौल तालियों से गूंज उठा। अनु मलिक ने इस फिल्म का संगीत तैयार किया है, और गानों की प्रस्तुति को वहां मौजूद दर्शकों ने भरपूर सराहा। अनु मलिक ने मंच से कहा कि महेश भट्ट के साथ उनका रिश्ता ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ से शुरू हुआ था, और अब इतने वर्षों बाद उनके साथ काम करना किसी जश्न से कम नहीं।
महेश भट्ट ने इस मौके पर फिल्म निर्माता डॉ. अजय मुर्डिया की सोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब कोई निर्माता समाज को सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से सिनेमा की ओर आता है, तो वह सिनेमा को एक नई गरिमा देता है। उन्होंने यह भी कहा कि नए टैलेंट्स को मंच देना ही सिनेमा का असली सार है, और ऐसे प्रयासों को वह सच्चे दिल से सलाम करते हैं।

डॉ. अजय मुर्डिया ने कहा कि लोग अक्सर कहते हैं कि फिल्में बिगाड़ती हैं, लेकिन मैं मानता हूं कि फिल्में सुधार भी सकती हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले उनकी फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था और अब वे ‘तेरा यार हूं मैं’, ‘तैराकी’, ‘रण’, ‘वीराट’, ‘कंबोजा’ और ‘जापान’ जैसी अन्य फिल्मों पर भी काम कर रहे हैं।

फिल्म के ट्रेलर को पहले ही सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल चुकी है और अब इसके प्रीमियर के बाद दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। फिल्म के भावनात्मक पहलू, रिश्तों की गहराई और एक लड़की के सपनों की लड़ाई को जिस तरह से पर्दे पर उकेरा गया है, वह हर दर्शक को कहीं न कहीं छू जाता है।

फिल्म 'तू मेरी पूरी कहानी' 26 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और ट्रेलर व प्रीमियर की प्रतिक्रिया को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म न केवल एक लव स्टोरी है, बल्कि आज की पीढ़ी के संघर्ष और सपनों का आईना भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका