न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शक्तिशाली, प्रभावशाली और सटीक है रजनीकांत-अमिताभ बच्चन अभिनीत 'वेट्टैयान' का ट्रेलर

इस ट्रेलर में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत के साथ साउथ के एक्टर राणा दग्गुबाती और फहाद फासिल भी नजर आ रहे हैं। बिग बी और थलाइवा 33 साल बाद किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 02 Oct 2024 11:45:29

शक्तिशाली, प्रभावशाली और सटीक है रजनीकांत-अमिताभ बच्चन अभिनीत 'वेट्टैयान' का ट्रेलर

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयान का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वेट्टैयान के ट्रेलर में उनके साथ दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन भी टशन में नजर आ रहे हैं। और तो और दोनों दिग्गज कलाकार 33 साल बाद किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में रजनीकांत एक ईमानदार आईपीएस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं बिग बी एक बार फिर वकील की भूमिका में कोर्ट केस लड़ते नजर आएंगे। 2 मिनट 39 सेकेंड के इस ट्रेलर की शुरुआत एक मर्डर सीन से होती है जबकि बाकी सभी लोग अपना-अपना किरदार निभाते हैं।

इस ट्रेलर में रजनीकांत एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में नजर आने वाले हैं। इस ट्रेलर को देखकर फैंस कह रहे हैं कि यह फिल्म सुपरहिट साबित होगी। दोनों सुपरस्टार्स के साथ-साथ वेट्टैयान के ट्रेलर में साउथ के एक्टर राणा दग्गुबाती और फहाद फासिल को भी देखा जा सकता है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक मर्डर के बाद सभी लोग विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस मामले में ज्यादा मदद नहीं कर रही है। फिर इस केस में रजनीकांत की एंट्री होती है और फिर वह अपराधी को ढूंढ़ने का वादा करते हैं। इस फिल्म में रजनीकांत एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं। रजनीकांत अमिताभ बच्चन के खिलाफ जाकर उनका काम तमाम करते हैं। ट्रेलर में रजनीकांत एक वफादार पुलिसवाले की भूमिका निभा रहे हैं। एक्टर का रोल फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयान 10 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले इस फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि इस फिल्म का ट्रेलर 1 घंटे बाद रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि 'वेट्टैयान' का ट्रेलर तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया है। इस ट्रेलर में रजनीकांत के साथ-साथ बिग बी, राणा दग्गुबाती और फहाद फासिल की एक्टिंग भी जबरदस्त लग रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री