Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : TMKOC की ‘सोनू भिड़े’ ने तोड़ी इन खबरों पर चुप्पी, सिद्धांत ने इस फिल्म के लिए घटाया 20 Kg. वजन

सब टीवी के लोकप्रिय फैमिली कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को लोगों का मनोरंजन करते 16 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Sep 2024 7:20:15

2 News : TMKOC की ‘सोनू भिड़े’ ने तोड़ी इन खबरों पर चुप्पी, सिद्धांत ने इस फिल्म के लिए घटाया 20 Kg. वजन

सब टीवी के लोकप्रिय फैमिली कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को लोगों का मनोरंजन करते 16 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इसे फैंस का भरपूर प्यार मिला है। हालांकि कुछ एक्टर्स के दुनिया और कुछ के शो छोड़ने से इसकी TRP पर फर्क पड़ा है। पिछले दिनों शुरू से ‘गोली’ का किरदार निभा रहे एक्टर कुश शाह भी शो से अलग हो गए। हाल ही में खबर आई कि ‘सोनू भिड़े’ का रोल करने वालीं एक्ट्रेस पलक सिधवानी ने कथित तौर पर प्रोडक्शन हाउस के साथ कॉन्ट्रेक्ट को तोड़ा है।

खबर में ये भी था कि शो के मेकर असित मोदी की टीम पलक के खिलाफ लीगल एक्शन ले सकती है। अब पलक ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। पलक ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ के साथ इंटरव्यू में कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही इस तरह की सारी खबरें पूरी तरह से आधारहीन और बकवास हैं।

पता नहीं लोग कैसे बिना मेरी साइड जाने ही किसी के लिए ऐसी चीजें कैसे लिख सकते हैं? दूसरे कलाकार भी एंडोर्समेंट करते हैं। मेरे और प्रोडक्शन हाउस के बीच ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। बता दें कि पलक से पहले निधि भानुशाली और झील मेहता ने ‘सोनू’ का किरदार निभाया था। इस किरदार को खूब पसंद किया गया। उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया और दर्शकों के साथ एक मजबूत बॉन्ड बनाया।
tmkoc,taarak mehta ka ooltah chashmah,palak sidhwani,sonu bhide,palak contract,siddhant chaturvedi,yudhra movie,ravi udyawar सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘युध्रा’ के लिए की है कड़ी मेहनत, डायरेक्टर ने दी जानकारी

एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों अपनी फिल्म ‘युध्रा’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। फिल्म 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिद्धांत ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। हाल ही में डायरेक्टर रवि उदयवार ने सिद्धांत के इस बड़े फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन का खुलासा किया है। रवि ने कहा कि सिद्धांत को रोल में पूरी तरह से ढलने के लिए वजन में बड़ा बदलाव करना पड़ा। इसके लिए उन्होंने जी-जान से मेहनत की है। युवा कैडेट बनने के लिए उन्होंने बहुत वजन घटाया। आखिर में उनका वजन बहुत बढ़ गया था।

अगर आप ट्रेलर देखें, तो उनका वजन बहुत बढ़ गया है। मैंने उनसे कहा हां, आप बहुत सारा खाना खा सकते हो। क्योंकि ये ‘युध्रा’ का किरदार है जो लड़ने के लिए तैयार है। मैं कह सकता हूं कि उन्होंने लगभग 20 किलो वजन कम किया है। मैं आपको सटीक वजन नहीं बता सकता, मैं सिद्धांत से पूछकर आपको बताऊंगा। उनके ट्रेनर ने सब कुछ बहुत सावधानी से किया है।

सिद्धांत बहुत सारी चीजें कर रहे थे। वे एक मेहनती लड़के हैं। मेरा मतलब है, उन्हें खुद को ट्रेन करना पड़ा। मैं चाहता था कि एक्शन रियल हो। मैं चाहता था कि वह अपनी सुरक्षा को लेकर सावधान रहें। मैं चाहता था कि वह रियलिस्टिक और हैंड टू हैंड रहें। सिद्धांत ने ‘युध्रा’ का किरदार निभाया है, जिस पर बदला लेने का जुनून है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका