न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इन्होंने बताए शाहरुख की विनम्रता से जुड़े ये किस्से, पिता के इस संदेश ने बदल दी पूजा भट्ट की जिंदगी

अभिनेता और निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने शाहरुख खान से जुड़ी कुछ खास बातें शेयर की हैं, जिन्हें जानकर आपकी सुपरस्टार के प्रति...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Sep 2024 12:55:22

2 News : इन्होंने बताए शाहरुख की विनम्रता से जुड़े ये किस्से, पिता के इस संदेश ने बदल दी पूजा भट्ट की जिंदगी

अभिनेता और निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने शाहरुख खान से जुड़ी कुछ खास बातें शेयर की हैं, जिन्हें जानकर आपकी सुपरस्टार के प्रति इज्जत बढ़ जाएगी। तिग्मांशु ने शाहरुख के साथ ‘दिल से’ और और ‘जीरो’ जैसी फिल्मों में काम किया है। तिग्मांशु ने हाल ही में मैशेबल इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि शाहरुख बहुत विनम्र व्यक्ति हैं। मैं आपको बता भी नहीं सकता। मैं ‘दिल से’ के दौरान भी देख सकता था और वे उस समय पहले से ही एक बड़े स्टार थे।

भले ही क्रू मेंबर्स के सदस्य आराम करते समय बस के चारों ओर घूमते थे, शाहरुख ने अपने जमीनी स्वभाव के चलते कभी भी किसी स्पेशल ट्रीटमेंट या प्राइवेसी की मांग नहीं की। जब हम लद्दाख में थे तो बस में लंच के समय वो बस के फर्श पर लेट जाते थे। उस समय हम सभी अंदर बाहर आते-जाते रहते थे, लेकिन उन्होंने कभी भी किसी को नहीं रोका। ये उनकी विनम्रता को दर्शाता है। सोते हुए शाहरुख के ऊपर से भी कोई गुजर जाता था तो भी वो किसी को कुछ नहीं कहते थे। तिग्मांशु ने शाहरुख के साथ उनकी होम प्रोडक्शन ‘जीरो’ में काम करने के अनुभव को भी शेयर किया। उन्होंने शाहरुख के पिता की भूमिका निभाई थी।

तिग्मांशु ने कहा कि शाहरुख हर किसी का बहुत सम्मान करते थे। वे सबके लिए कुर्सियां चुनते थे। वे सबसे पूछते थे कि क्या उन्होंने लंच किया। ये संस्कार हैं उनके। बहरहाल शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे फिलहाल ‘किंग’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन व ‘मुंज्या’ स्टार अभय वर्मा भी हैं। शाहरुख ने पिछले साल दमदार वापसी करते हुए फैंस को तीन सुपरहिट फिल्म ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ की सौगात दी थी।

tigmanshu dhulia,actor tigmanshu dhulia,shahrukh khan,tigmanshu shahrukh,dil se,zero,pooja bhatt,mahesh bhatt,pooja mahesh

नशे की लत पर एक पॉडकास्ट के लिए साथ आ रहे हैं महेश और पूजा भट्ट

एक्ट्रेस पूजा भट्ट (52) ने ‘डैडी’ फिल्म के साथ एक्टिंग करिअर शुरू किया था। पूजा जब 44 साल की थीं तो शराब की लत से जूझ रही थीं और पिता दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट के हस्तक्षेप से उसे बचाया गया। हाल ही में जूम को दिए गए एक इंटरव्यू में पूजा ने पिता का एक संदेश साझा किया, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। महेश और पूजा नशे की लत पर एक पॉडकास्ट के लिए साथ आ रहे हैं, जहां यह बाप-बेटी की जोड़ी शराब की लत के साथ अपनी लड़ाई के बारे में साझा करेगी।

पूजा ने कहा कि यह सब संभव नहीं होता अगर मेरे पिता ने मुझे संदेश नहीं भेजा होता और संदेश बहुत सरल था कि पूजा, अगर तुम मुझसे प्यार करती हो, तो खुद से प्यार करो क्योंकि मैं तुम्हारे अंदर रहता हूं। इस संदेश ने मेरी जिंदगी बदल दी। मेरे पिता ने मुझे कभी शराब छोड़ने के लिए नहीं कहा लेकिन इस संदेश ने मुझे मुक्ति और एक नई शुरुआत दी। आठ साल हो गए हैं जब से मैंने शराब की एक बूंद भी नहीं पी है। जो महिलाएं छिपती हैं, झूठ बोलती हैं और पीती हैं, वे कैसे खुलेंगी और कैसे ठीक होंगी?

इसलिए मुझे लगा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि अगर हम एक ऐसा शो करें जहां पिता और मैं अपनी कमजोरियों और नशे की लत वाले व्यक्तित्वों का विश्लेषण करें और लोगों को बताएं कि हम उस अंधेरे से कैसे बाहर आएं। यह महत्वपूर्ण था कि पुरुष और महिला दोनों दृष्टिकोण लोगों के सामने पेश किए जाएं क्योंकि यह सिर्फ़ पुरुषों की संपत्ति नहीं है यह सिर्फ महिलाओं की संपत्ति नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री