न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : टाइगर ने ऐसा क्या पहन लिया कि लोगों को याद आईं कृति, श्रद्धा और शकीरा, इस एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान

मुंबई में शनिवार को 23वें जी सिने अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन हुआ। तब से वहां की कई फोटो और वीडियो सामने आ चुके हैं। अब टाइगरययय

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 20 May 2025 2:41:45

2 News : टाइगर ने ऐसा क्या पहन लिया कि लोगों को याद आईं कृति, श्रद्धा और शकीरा, इस एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान

मुंबई में शनिवार को 23वें जी सिने अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन हुआ। तब से वहां की कई फोटो और वीडियो सामने आ चुके हैं। अब टाइगर श्रॉफ की परफॉर्मेंस का भी वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर टॉकिंग पॉइंट बना हुआ है। जहां एक ओर लोगों ने उनके डांस की तारीफ की, वहीं दूसरी ओर उनके अनोखे ड्रेसिंग सेंस ने हर किसी को कमेंट करने पर मजबूर कर दिया। टाइगर की गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन डांसर्स में होती है। फंक्शन में उन्होंने अपने कई हिट गानों पर जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी।

उनके शानदार बैकफ्लिप और मूनवॉक को देख दर्शक झूम उठे। हालांकि यूजर्स की नजर उनके अनोखे ड्रेसिंग स्टाइल पर भी टिक गई। इसके बाद से ही तरह-तरह के मजेदार मीम्स की झड़ी लग गई। टाइगर ने मेटैलिक फैब्रिक से बना एक शाइनी आउटफिट पहना था। इसका अपर वेयर क्रॉप टॉप जैसा था, जो कुछ हद तक कॉर्सेट की तरह टाइट फिटेड था। नीचे उन्होंने काली लेदर पैंट्स पहनी थी और उसके साथ एक स्टाइलिश बेल्ट भी थी, जो पूरे लुक से अच्छी तरह मेल खा रही थी। उनका ये लुक एकदम हटकर और बोल्ड फैशन स्टेटमेंट लग रहा था।

भले ही फैशन के नजरिए से टाइगर का आउटफिट काफी स्टाइलिश और ट्रेंडी था, लेकिन फैंस इसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए पूछा, “भाई, टॉप क्या कृति से मांग कर लाए हो?” एक अन्य ने कमेंट किया, “श्रद्धा कपूर का फोन आया था, वो अपना टैंक टॉप वापस चाहती है।” एक ने लिखा, “ब्लाउज गोल!” तो किसी ने कमेंट किया, “शकीरा की ड्रेस क्यों पहन ली भाई?”

टाइगर के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो वे जल्द ही फिल्म 'बागी 4' में नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन सब्बीर खान ने किया है, जिन्होंने 2016 में इसी फ्रेंचाइजी की रिलीज हुई फिल्म का भी डायरेक्शन किया था। ‘बागी 4’ इसी साल 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टाइगर की पिछली फिल्म पिछले साल रिलीज हुई ‘बड़े मियां छोटे मियां’ थी, जो फ्लॉप हो गई।

हरनाज कौर संधू ने घटाया काफी वजन, वीडियो हो रहा वायरल

एक्ट्रेस हरनाज कौर संधू ने साल 2021 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद हरनाज अपने बढ़े वजन को लेकर चर्चा में आ गई थीं। उन्हें कई पब्लिक इवेंट्स में देखा गया, जहां उनका बढ़ा वजन चर्चा का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रॉल किया गया। अब हरनाज ने लोगों को अपने ट्रांसफॉर्मेशन से चौंका दिया। वह एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वह पहले से काफी ज्यादा स्लिम लग रही हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में हरनाज पिंक डीप नेक टॉप और जींस में किसी गार्डन जैसे एरिया में टहलती दिख रही हैं। हरनाज इतनी पतली लग रही हैं कि उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल है। इसमें हरनाज बोल रही हैं, “मैं बहुत एक्साइटेड हूं क्योंकि मैं लगभग 1 साल से भी ज्यादा समय बाद पिज्जा खाऊंगी। मैं अब और इंतजार नहीं कर सकती।” इसके बाद की स्लाइड्स में हरनाज ने अपने खाने की झलक भी दिखाई। इसमें वह फ्राइड इडली और कॉफी का लुत्फ उठाती दिखीं।

वीडियो पर हरनाज के कई फैंस ने रिएक्शन दिया और उनके ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ की। गौरतलब है कि साल 2022-23 के दौरान हरनाज ओवरवेट होने से लोगों के निशाने पर थीं। तब हरनाज ने बताया था कि उन्हें सीलिएक डिजीज है, जिसके चलते उनका वजन बढ़ा था। इस डिजीज के चलते वह ग्लूटन नहीं खा सकतीं। हरनाज ने साल 2024 में ही अपना काफी वजन कम कर लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी