न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टाइगर के पिता बनेंगे अमिताभ! बिग बी ने फॉर्मल लुक में शेयर की फोटो, बादशाह का ‘जुगनू’ गाना रिलीज

बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन 79 साल की उम्र में भी कई युवा एक्टर्स को मात देते नजर आते हैं। अमिताभ की एक्टिवनेस देखते ही बनती है। अमिताभ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Oct 2021 9:24:45

टाइगर के पिता बनेंगे अमिताभ! बिग बी ने फॉर्मल लुक में शेयर की फोटो, बादशाह का ‘जुगनू’ गाना रिलीज

बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन 79 साल की उम्र में भी कई युवा एक्टर्स को मात देते नजर आते हैं। अमिताभ की एक्टिवनेस देखते ही बनती है। अमिताभ की लोकप्रियता इस कदर है कि फिल्ममेकर उन्हें अपने-अपने प्रोजेक्ट के लिए लगातार ऑफर देते रहते हैं। अब सुनने में आया है कि टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म गणपत में अमिताभ की एंट्री होने वाली है। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने इस रोल के लिए अमिताभ को अप्रोच किया है।

वे टाइगर के पिता की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। बाप-बेटे दोनों बॉक्सर का रोल निभाएंगे। इसी के साथ यह स्क्रिप्ट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी होने वाला है। पूर्व में जैकी श्रॉफ के टाइगर के पिता की भूमिका निभाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। यह एक्शन ड्रामा फिल्म 2022 में क्रिसमस पर रिलीज होगी।

tiger shroff,amitabh bachchan,badshah,ganapath movie,kriti sanon,bollywood news in hindi

व्हाइट कोट-ब्लैक पैंट में जम रहे हैं अमिताभ बच्चन

अमिताभ की एक्टिंग और स्टाइल शुरू से ही दर्शकों को आकर्षित करती रही है। अभिनेता इस दौर में भी अनोखे और डैपर सूट से दिल जीत लेते हैं। अमिताभ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और जिंदगी से जुड़ी बातों को शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वे खास अंदाज में नजर आए। वे फॉर्मल लुक में दिखे। वे पोज दे रहे हैं। उन्होंने व्हाइट कोट और ब्लैक पैंट पहना है।

तस्वीर किसी फोटो सेशन के दौरान की लग रही है। उन्होंने कैप्शन में लिखा “जब फॉर्मल ब्लैक पैंट के साथ लेदर शू को बदल दिया जाता है, क्योंकि यह पैर में फ्रैक्चर उंगली की निशानी है या नरम पैक की उंगली में कुछ दिक्कत है।” पिछले दिनों अमिताभ के पैर की उंगली में फ्रैक्चर हो गया था। इसके बावजूद उन्होंने केबीसी की शूटिंग की थी। वे तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

tiger shroff,amitabh bachchan,badshah,ganapath movie,kriti sanon,bollywood news in hindi

बादशाह-आकांक्षा के म्यूजिक वीडियो ने मचाई धूम

रैपर बादशाह के नया वीडियो सॉन्ग जुगनू मंगलवार को रिलीज हुआ। इसमें बादशाह के साथ एक्ट्रेस आकांक्षा नजर आ रही हैं। इस गाने को बादशाह और निकिता गांधी ने गाया है। इसका म्यूजिक हितेन ने दिया और बोल बादशाह ने लिखे हैं। जुगनू एक रोमांटिक गाना है जो प्यार की जादुई दुनिया को दर्शाएगा। यूनिवर्सल म्यूजिक का गाना जुगनू अब सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। बादशाह के इस गाने ने आते ही रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं।

कुछ देर पहले ही रिलीज हुए गाने पर लाखों की संख्या में व्यूज आ गए हैं। बादशाह हमेशा की तरह जबरदस्त रैप करते हुए दिख रहे हैं। आकांक्षा ने कहा कि मेरे जीवन में संगीत का खास रोल रहा है। मैं जुगनू गाने के साथ भारतीय संगीत का हिस्सा बनकर खुश हूं। गाने का पोस्टर और टीजर देखकर मैं रोमांचित थीं। बादशाह की जुगनू उनकी बाकी डिस्कोग्राफी से बहुत अलग है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर