न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘टाइगर 3’ में काम कर चुके एक्टर व बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुमन का 41 साल की उम्र में निधन, आया था हार्ट अटैक

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। सुपरस्टार सलमान खान की साल 2023 में आई फिल्म ‘टाइगर 3’ में काम कर चुके पंजाबी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Oct 2025 11:51:24

‘टाइगर 3’ में काम कर चुके एक्टर व बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुमन का 41 साल की उम्र में निधन, आया था हार्ट अटैक

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। सुपरस्टार सलमान खान की साल 2023 में आई फिल्म ‘टाइगर 3’ में काम कर चुके पंजाबी अभिनेता और इंटरनेशनल बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुमन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका गुरुवार (9 अक्टूबर) को अमृतसर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे महज 41 वर्ष के थे और उनके अचानक जाने से चाहने वालों को सदमा लगा है। जानकारी के अनुसार वरिंदर एक सामान्य बाइसेप्स सर्जरी के लिए अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल गए थे। वे उसी दिन डिस्चार्ज होकर घर लौटने की तैयारी में थे।

सर्जरी के दौरान ही उन्हें हार्ट अटैक आया और डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल प्रशासन ने अभी तक इस बारे में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन उनके परिवार और दोस्तों ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि गुरदासपुर से ताल्लुक रखने वाले वरिंदर ने साल 2009 में ‘मिस्टर इंडिया’ का खिताब जीता और मिस्टर एशिया में दूसरा स्थान हासिल किया। वे भारत के पहले वेजिटेरियन प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर थे। वरिंदर को IFBB प्रो कार्ड हासिल करने वाले पहले भारतीय होने का गौरव प्राप्त था।

यह कार्ड दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बॉडीबिल्डरों को दिया जाता है। हॉलीवुड एक्टर और फिटनेस लीजेंड अर्नोल्ड श्वार्जनेगर ने उन्हें एशिया में अपने हेल्थ ब्रांड का एंबेसडर चुना था। वरिंदर ने साल 2027 में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा था कि वे चुनाव जीतकर पंजाब के युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता लाना चाहते हैं, जिससे युवा पीढ़ी को रोजगार मिल सके।

varinder singh ghuman,actor varinder singh ghuman,body builder varinder singh ghuman,varinder heart attack,varinder death,tiger 3

वरिंदर को सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस, फिल्म और राजनीति से जुड़े लोग दे रहे श्रद्धांजलि

वरिंदर ने साल 2012 में पंजाबी फिल्म ‘कबड्डी वंस मोर’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने ‘रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस (2014) और ‘मरजावां’ (2019) जैसी फिल्मों में दमदार किरदार निभाए। ‘टाइगर 3’ में उनकी मौजूदगी ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया था। फिल्म में उन्होंने पाकिस्तानी जेल गार्ड शकील का किरदार निभाया था। वरिंदर के निधन की खबर सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर उनके फैंस और साथी कलाकार उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

सांसद सुखजिंदर सिंह ने लिखा, “पंजाब के प्रसिद्ध बॉडीबिल्डर और अभिनेता वरिंदर सिंह घुमन जी के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर मन बहुत दुखी है। उन्होंने दुनियाभर में पंजाब का नाम रोशन किया।” भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह ने एक्स पर लिखा, “यह जानकर बहुत दुख हुआ कि मशहूर बॉडीबिल्डर वरिंदर घुमन का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्होंने अनुशासन और शालीनता से जीवन जिया। वाहेगुरु उनकी आत्मा को शांति दें।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
4 मई को जीत का जश्न तय, मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बंटेगी… बंगाल में पीएम मोदी का बड़ा दावा
4 मई को जीत का जश्न तय, मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बंटेगी… बंगाल में पीएम मोदी का बड़ा दावा
'नौकरी से निकाले जाने के बाद भी यहां क्यों आए?'… IRS अफसर की बेटी का आखिरी सवाल, अमर कॉलोनी के घर में 15 मिनट में क्या-क्या हुआ?
'नौकरी से निकाले जाने के बाद भी यहां क्यों आए?'… IRS अफसर की बेटी का आखिरी सवाल, अमर कॉलोनी के घर में 15 मिनट में क्या-क्या हुआ?
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस
IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस
जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास
जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास