न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भूल चूक माफ की सिनेमाघरों में रिलीज रद्द, PVR ने ठोका मैडॉक फिल्म्स पर 60 करोड़ का मुकदमा

पीवीआर सिनेमाज ने निर्माता दिनेश विजान की प्रोडक्शन कंपनी मैडॉक फिल्म्स पर 60 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया है। पीवीआर का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना के फिल्म की रिलीज रद्द करने से उन्हें भारी वित्तीय नुकसान हुआ है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 10 May 2025 6:02:10

भूल चूक माफ की सिनेमाघरों में रिलीज रद्द, PVR ने ठोका मैडॉक फिल्म्स पर 60 करोड़ का मुकदमा

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की आगामी फिल्म 'भूल चूक माफ' की सिनेमाघरों में 9 मई को होने वाली रिलीज को अचानक रद्द कर दिया गया है। निर्माताओं ने इसे 'राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों' का हवाला देते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीधे रिलीज करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के कारण पीवीआर सिनेमाज ने निर्माता दिनेश विजान की प्रोडक्शन कंपनी मैडॉक फिल्म्स पर 60 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया है। पीवीआर का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना के फिल्म की रिलीज रद्द करने से उन्हें भारी वित्तीय नुकसान हुआ है।

फिल्म की नई रिलीज योजना

निर्माताओं ने घोषणा की है कि 'भूल चूक माफ' अब 16 मई को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें राजकुमार राव एक ऐसे युवक की भूमिका में हैं जो अपनी शादी के दिन एक टाइम लूप में फंस जाता है। फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है और संगीत तानिश्क बागची ने दिया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की एडवांस बुकिंग भी हो गई थी, जिससे पीवीआर और आईनॉक्स को अब भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा की मानें तो इन मल्टीप्लेक्स कंपनी ने मडौक पर 60 करोड़ रुपये के हर्जाने का मुकदमा दर्ज किया है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट ने एक्स पर एक पोस्ट भी साझा किया है, जिसमें उन्होंने कंपनी के 60 करोड़ रुपये के हर्जाने वाली बात का दावा किया है।

पीवीआर और आईनॉक्स ने दावा किया है कि फिल्म को खराब एडवांस बुकिंग के चलते थिएटर से कैंसिल किया गया है, लेकिन मडौक का कहना है कि भारत-पाक तनाव के चलते ऐसा किया गया है।

फिल्म के बारे में

राजकुमार राव, वामिका गब्बी, संजय मिश्रा, रघुबीर यादव, जाकिर हुसैन जैसे स्टार्स फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म को करण शर्मा ने डायरेक्ट किया है। बतौर लीड एक्ट्रेस वामिका गब्बी एक बार फिर पर्दे पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। फिल्म अब प्राइम वीडियो पर 16 मई को रिलीज होने जा रही है।

फिल्म उद्योग में इस घटना ने एक नई बहस को जन्म दिया है कि क्या राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों को फिल्म रिलीज की योजनाओं में प्राथमिकता दी जानी चाहिए। जहां एक ओर सुरक्षा आवश्यकताओं को समझा जा सकता है, वहीं दूसरी ओर फिल्म उद्योग के लिए यह एक बड़ा आर्थिक झटका है। निर्माताओं और सिनेमाघर मालिकों के बीच इस तरह के विवाद फिल्म उद्योग की वित्तीय स्थिरता पर सवाल उठाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ