न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' का सीक्वल होगा और भी दमदार, डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने दिया अपडेट!

संदीप रेड्डी वांगा ने एनिमल के कंटेंट पर बात करते हुए कहा कि इसमें कुछ सीन जानबूझकर इल्लॉजिकल रखे गए थे, ताकि फिल्म को लार्जर देन लाइफ वाइब मिल सके।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 02 Mar 2025 11:36:21

साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' का सीक्वल होगा और भी दमदार, डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने दिया अपडेट!

साल 2023 में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन कुछ चुनिंदा फिल्मों ने ही 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। साउथ के मशहूर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल भी उनमें से एक थी, जिसने दुनियाभर में 1000 करोड़ के आंकड़े को छूने के करीब पहुंच गई थी। भले ही फिल्म के कंटेंट को लेकर विवाद हुआ हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे जबरदस्त सफलता मिली। अब संदीप रेड्डी वांगा ने इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल एनिमल पार्क पर काम शुरू कर दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने सीक्वल को लेकर खास अपडेट दिया।

फैंस को मिलेगा 'लार्जर देन लाइफ' एक्सपीरियंस

संदीप रेड्डी वांगा ने एनिमल के कंटेंट पर बात करते हुए कहा कि इसमें कुछ सीन जानबूझकर इल्लॉजिकल रखे गए थे, ताकि फिल्म को लार्जर देन लाइफ वाइब मिल सके। इसके अलावा, रणबीर कपूर के किरदार को भी बेहद इंटेंस दिखाने के पीछे एक खास वजह थी। उन्होंने कहा कि सिनेमा में क्रिएटिविटी की कोई सीमा नहीं होती और एनिमल की स्क्रिप्टिंग में भी यह पूरी तरह झलकता है।

'एनिमल' में इतना वॉयलेंस, लेकिन पुलिस क्यों नहीं? संदीप रेड्डी वांगा ने दिया जवाब!

सुपरहिट फिल्म एनिमल में जबरदस्त वॉयलेंस देखने को मिला, लेकिन फैंस के मन में एक सवाल बार-बार उठा – आखिर फिल्म में कहीं भी पुलिस क्यों नजर नहीं आई? इसी को लेकर जब डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा से सवाल किया गया, तो उन्होंने इसका दिलचस्प जवाब दिया।

संदीप ने बताया कि फिल्म पूरी तरह से लीड एक्टर रणबीर कपूर के किरदार पर केंद्रित थी। इसमें दिखाया गया कि उनका कैरेक्टर किसी भी बाहरी मदद जैसे पुलिस या वकील पर निर्भर नहीं था, बल्कि हर समस्या को खुद सुलझाता था। हालांकि, फिल्म में एक CBI ऑफिसर का सीन भी था, जो रणबीर कपूर के किरदार से टकराने वाला था, लेकिन इसे पहले पार्ट में शामिल करने के बजाय सीक्वल के लिए बचाकर रखा गया। अब इस सीन को एनिमल पार्क में दिखाया जाएगा, जहां CBI ऑफिसर और रणबीर कपूर के किरदार के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा।

एनिमल के आएंगे 3 पार्ट!

एनिमल ने 2023 में रिलीज होकर 917 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना अहम किरदारों में थे, जबकि बॉबी देओल ने खतरनाक विलेन का रोल निभाया था। अब इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल एनिमल पार्क नाम से आ रहा है। हालांकि, इसे अभी बनने में समय लगेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग 2027 में शुरू होगी और यह 2028 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। सबसे बड़ी बात ये है कि एनिमल का सिर्फ एक ही नहीं, बल्कि तीसरा पार्ट भी आने वाला है, जिसकी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ