न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो घंटे 20 मिनट है रन टाइम, सरप्राइज एलिमेंट के साथ फैमिली इमोशन्स का संगम है सिकन्दर: मुरुगादास

ये फिल्म सलमान सर के करियर की एक अहम फिल्म होगी, ये सिर्फ एक ईद एंटरटेनर नहीं है, इसमें एक्शन, इमोशन और मास अपील का जबरदस्त मिक्स है, जो हर तरह के दर्शकों से जुड़ पाएगा, हमने ऐसी फिल्म बनाई है जिसे सलमान के डाई-हार्ड फैंस से लेकर फैमिली ऑडियंस तक, हर कोई एंजॉय करेगा'।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 19 Mar 2025 8:13:34

दो घंटे 20 मिनट है रन टाइम, सरप्राइज एलिमेंट के साथ फैमिली इमोशन्स का संगम है सिकन्दर: मुरुगादास

सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की जोड़ी की फिल्म 'सिकंदर' को मुरुगादॉस ने निर्देशित किया है। फिल्म का एक्शन से भरा टीजर और जबरदस्त गाने पहले ही लोगों को काफी पसंद आ चुके हैं। अब सबकी नजरें इसके मच अवेटेड ट्रेलर पर टिकी हैं। इसी बीच, डायरेक्टर मुरुगादॉस ने फिल्म से जुड़ी कुछ मजेदार बातें शेयर की हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

जब मुरुगादॉस से पूछा गया कि जैसे गजनी में एक्शन के साथ-साथ इमोशनल कनेक्शन भी था, क्या सिकंदर में भी ऐसी ही गहराई देखने को मिलेगी? इस पर उन्होंने कहा, 'हां, बिल्कुल, ये सिर्फ एक मास एंटरटेनर फिल्म नहीं है, इसमें फैमिली इमोशन्स बहुत स्ट्रॉन्ग हैं, गजनी में बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की लव स्टोरी थी, लेकिन सिकंदर पति-पत्नी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, इसमें दिखाया जाएगा कि आजकल फैमिली कैसे काम करती है, कपल्स एक-दूसरे के साथ कैसा व्यवहार करते हैं और हम अपनी रिलेशनशिप में क्या मिस कर रहे हैं, ये फिल्म का एक बड़ा हाइलाइट होगा, गजनी को लोगों ने एक साइको थ्रिलर के तौर पर देखा, लेकिन आमिर और असिन की लव स्टोरी ने सभी को सरप्राइज किया। इसी तरह, यहां भी एक लव एंगल है, जो ऑडियंस को इमोशनली टच करेगा'।

आगे मुरुगादॉस ने बताया कि सिकंदर को खास क्या बनाता है। उन्होंने कहा, 'ये फिल्म सलमान सर के करियर की एक अहम फिल्म होगी, ये सिर्फ एक ईद एंटरटेनर नहीं है, इसमें एक्शन, इमोशन और मास अपील का जबरदस्त मिक्स है, जो हर तरह के दर्शकों से जुड़ पाएगा, हमने ऐसी फिल्म बनाई है जिसे सलमान के डाई-हार्ड फैंस से लेकर फैमिली ऑडियंस तक, हर कोई एंजॉय करेगा'।

निर्देशक मुरुगादास ने यह भी बताया कि जिन्हें सलमान की मैंने प्यार किया और हम आपके हैं कौन जैसी फिल्में पसंद आई थीं, उन्हें सिकंदर भी जरूर पसंद आएगी। उन्होंने कहा, हां, बिल्कुल! ये एक मास फिल्म है, जिसमें इमोशनल बेस बहुत स्ट्रॉन्ग है, बिल्कुल गजनी की तरह, शुरू में लोगों को लगा था कि गजनी सिर्फ एक एक्शन फिल्म है, लेकिन उसकी लव स्टोरी ने उसे इमोशनल कर दिया, इसी तरह सिकंदर में भी एक सरप्राइज एलिमेंट है, एक इंटेंस और रिलेटेबल पति-पत्नी की कहानी, जो दर्शकों को जरूर छू जाएगी'। एआर मुरुगादॉस ने कहा, 'सलमान खान और रश्मिका मंदाना की 'सिकंदर' का फर्स्ट हाफ 1 घंटे 15 मिनट और सेकंड हाफ 1 घंटे 5 मिनट का होगा 'सिकंदर' का टोटल रनटाइम 2 घंटे 20 मिनट का होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी