न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘द राजा साब’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, शाम 6 बजे तक ही बना डाले नए कीर्तिमान

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफानी शुरुआत की है। शाम 6 बजे तक 19 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर फिल्म ने कई बड़ी रिलीज़ के रिकॉर्ड तोड़ दिए और जबरदस्त ओपनिंग दर्ज की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Jan 2026 11:13:28

‘द राजा साब’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, शाम 6 बजे तक ही बना डाले नए कीर्तिमान

साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द राजा साब’ ने सिनेमाघरों में कदम रखते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने शानदार शुरुआत करते हुए कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, शाम 6 बजे तक ही ‘द राजा साब’ 19 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है, जो इसकी मजबूत ओपनिंग का साफ संकेत है।

रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग ने इसके बड़े ओपनिंग की तस्वीर साफ कर दी थी। दर्शकों में जबरदस्त उत्साह और प्रभास की स्टार पावर का असर अब सीधे बॉक्स ऑफिस पर दिखाई दे रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने शाम 6 बजे तक 19.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस आंकड़े के साथ ही ‘द राजा साब’ ने कई चर्चित फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए अपनी ताकत साबित कर दी है।

ओपनिंग डे पर कई फिल्मों को छोड़ा पीछे

पहले ही दिन ‘द राजा साब’ ने कई बड़ी रिलीज़ के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। फिल्म ने धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ के पहले दिन के कलेक्शन (16 करोड़ रुपये) को भी पछाड़ दिया है। इसके अलावा, ‘स्काई फोर्स’ (12.25 करोड़), ‘जॉली एलएलबी 3’ (12.5 करोड़), ‘सितारे जमीन पर’ (10.7 करोड़) और ‘जाट’ (9.5 करोड़) जैसी फिल्मों की ओपनिंग भी प्रभास की इस फिल्म के सामने टिक नहीं पाई।

हॉरर-फैंटेसी का नया तड़का


‘द राजा साब’ एक हॉरर-फैंटेसी फिल्म है, जिसका निर्देशन मारुति ने किया है। फिल्म में प्रभास लीड रोल में नजर आ रहे हैं और उनके साथ संजय दत्त अहम किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और निधि अग्रवाल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई दे रही हैं। वहीं, जरीना वहाब और बोमन ईरानी की मौजूदगी फिल्म को और मजबूती देती है। अनोखी कहानी, विजुअल ट्रीटमेंट और स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है।

प्रभास की आने वाली मेगा फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘द राजा साब’ के बाद प्रभास के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं। वह जल्द ही फिल्म ‘स्पिरिट’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में होंगी। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। इसके अलावा, फैंस को ‘सालार पार्ट 2’ और ‘कल्कि 2898 एडी 2’ का भी बेसब्री से इंतजार है। कुल मिलाकर, ‘द राजा साब’ की शानदार शुरुआत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रभास बॉक्स ऑफिस के सबसे बड़े गेमचेंजर में से एक हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत