न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘द नाइट मैनेजर’ एमी अवार्ड के लिए नोमिनेट, अनिल ने दी रिएक्शन, ‘स्किवड गेम 2’ का टीजर रिलीज

अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ को 2024 अंतरराष्ट्रीय एमी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 20 Sep 2024 1:26:16

2 News : ‘द नाइट मैनेजर’ एमी अवार्ड के लिए नोमिनेट, अनिल ने दी रिएक्शन, ‘स्किवड गेम 2’ का टीजर रिलीज

अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ को 2024 अंतरराष्ट्रीय एमी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज श्रेणी के लिए नामांकित किया गया है। यह क्राइम थ्रिलर सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई थी। अवार्ड के लिए इसकी टक्कर फ्रांस की ‘लेस गाउट्स डे डियू’, ऑस्ट्रेलिया की ‘द न्यूजरीडर – सीजन 2’ और अर्जेंटीना की ‘आईओसी, एल एस्पिया एरेपेंटिडो – सीजन 2’ से होगी।

अनिल ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि यह अभी मेरे ध्यान में लाया गया है कि ‘नाइट मैनेजर’ के हमारे भारतीय रूपांतरण को अंतरराष्ट्रीय एमी के लिए नामांकित किया गया है। मुझे याद है कि जब प्रस्ताव आया तो मैं उलझन में था। इसने मुझे एक उलझा हुआ किरदार निभाने का मौका दिया, लेकिन दूसरी ओर ह्यूग लॉरी द्वारा इतनी कुशलता से निभाए गए किरदार में नयापन और प्रामाणिकता जोड़ने की बड़ी जिम्मेदारी भी दी।

एमी अवार्ड्स से यह मान्यता और दुनियाभर के प्रशंसकों से मिले जबरदस्त प्यार ने हमें याद दिलाया कि कड़ी मेहनत हमेशा रंग लाती है। मैं आने वाले समय के लिए पहले से कहीं ज्यादा उत्साहित और उत्सुक हूं। उल्लेखनीय है कि सीरीज के डायरेक्टर संदीप मोदी हैं। इसमें अनिल-आदित्य के साथ तिलोत्तमा शोम, रवि बहल और शाश्वत चटर्जी भी सहायक भूमिकाओं में हैं। एमी अवार्ड का आयोजन 25 नवंबर को न्यूयॉर्क में होगा। भारतीय कॉमेडियन वीर दास इसे होस्ट करेंगे।

the night manager,2024 international emmy awards,anil kapoor,aditya roy kapoor,squid game season 2,teaser released

‘स्क्विड गेम सीजन 2’ इस दिन से नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने आज शुक्रवार (20 सितंबर) को बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' के दूसरे सीजन का नया टीजर जारी किया है। मेकर्स ने अटलांटा में अपने गीकेड वीक इवेंट के दौरान इसे लॉन्च किया है। नेटफ्लिक्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर जारी किए गए टीजर में ‘ली जंग-जे’ के किरदार ‘सेओंग गि-हुन’ के साथ स्ट्रेस से भरे पलों को दिखाया गया है। नेटफ्लिक्स द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए टीजर में मेकर्स ने फैंस को ‘ली जंग-जे’ के किरदार से रूबरू कराया है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “खेल कभी रुकता नहीं है। क्या आप खेलने के लिए तैयार हैं? स्क्विड गेम सीजन 2 26 दिसंबर को आ रहा है।” टीजर की शुरुआत ‘ली जंग-जे’ से होती है, जो एक बुरे सपने से डरकर जग जाता है। वह दरवाजा खोलता है और बंदूक तानते हुए एक नकाबपोश शख्स का सामना करता है। टीजर में आगामी खेलों की एक झलक भी दी गई है।

इसके बाद ‘ली जंग-जे’ का रोल ‘खिलाड़ी नंबर 456’ के रूप में नजर आता है। नोटों की गड्डी भी दिखाई गई है। ओरिजिनल 'स्क्विड गेम' रिलीज होने पर एक नई उपलब्धि हासिल की है। ‘स्क्विड गेम सीजन 2’ में यिम सी-वान, कांग हा-न्यूल, पार्क ग्यू-यंग, ली जिन-यूके, ली डेविड, चोई सेउंग-ह्यून जैसे कलाकार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री