Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बोमन-अविनाश की मूवी ‘द मेहता बॉयज’ का ट्रेलर रिलीज, नागा-साई की ‘थंडेल’ का ट्रेलर भी आया सामने

बोमन ईरानी और अविनाश तिवारी की फिल्म 'द मेहता बॉयज' का ट्रेलर आज बुधवार (29 जनवरी) को रिलीज हो गया। ट्रेलर दिल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Jan 2025 7:15:50

2 News : बोमन-अविनाश की मूवी ‘द मेहता बॉयज’ का ट्रेलर रिलीज, नागा-साई की ‘थंडेल’ का ट्रेलर भी आया सामने

बोमन ईरानी और अविनाश तिवारी की फिल्म 'द मेहता बॉयज' का ट्रेलर आज बुधवार (29 जनवरी) को रिलीज हो गया। ट्रेलर दिल छू लेने वाली इमोशनल कहानी की झलक दिखाता है। परिवार के स्ट्रगल, समझौते और दूसरे मौके देने की कहानी दिखाती फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म में श्रेया चौधरी की भी अहम भूमिका है। बोमन ने फिल्म को लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया है। बोमन ने कहा कि मेरे लिए ‘द मेहता बॉयज’ एक बेहद पर्सनल जर्नी है।

बाप-बेटे के बीच का रिश्ता सबसे मुश्किल और इमोशनल रिश्तों में से एक है। इस फिल्म के साथ मैं ये दिखाना चाहता था कि दो ऐसे लोगों के बीच का बंधन, जो एक-दूसरे की बहुत परवाह करते हैं, कैसे समय, गलतफहमियों और अनसुलझे मुद्दों से परखा जा सकता है। ये एक ऐसी कहानी है जो सालों से मेरे साथ रही है और मैं इसे भारत और दुनियाभर के दर्शकों के साथ प्राइम वीडियो पर शेयर करने को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं।

मैं पूरी कास्ट का तहे दिल से आभारी हूं, जिन्होंने अपने किरदारों को इतनी गहराई और सच्चाई के साथ निभाया। बोमन के बेटे ‘अमय’ की भूमिका निभा रहे अविनाश ने कहा कि मेरा रोल मुश्किलों से भरा हुआ है, जो पारिवारिक निष्ठा और नाराजगी के बीच उलझा हुआ है। कुछ हालात उसे अपने पिता के साथ एक टकराव में ले जाते हैं, जो उसके नजरिए को बदल देते हैं। इस जर्नी को दिखाना मेरे लिए चुनौती से भरा और संतोषजनक दोनों था। मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसी फिल्म का हिस्सा हूं, जो परिवार के बंधन और सुलह जैसे विषयों को इतने जिंदादिल तरीके से पेश करती है।

the mehta boys,the mehta boys movie,the mehta boys film,boman irani,avinash tiwary,thandel movie,naga chaitanya,sai pallavi ‘थंडेल’ 7 फरवरी को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, फिल्म में दिखेगी देशभक्ति और ड्रामा

साउथ इंडियन स्टार नागा चैतन्य और एक्ट्रेस साई पल्लवी की फिल्म 'थंडेल' 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसे लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इसका ट्रेलर मंगलवार (28 जनवरी) रात विशाखापत्तनम में लॉन्च किया गया। फिल्म में देशभक्ति के साथ भरपूर ड्रामा और रोमांस देखने को मिलेगा। नागा ने ट्रेलर एक्स (ट्विटर) पर शेयर करते हुए लिखा, “प्यार, साहस और देशभक्ति की कहानी, आप सभी को 7 फरवरी को सिनेमाघरों में मिलते हैं धुल्लाकोट्टेयाला थांडेलोन 7 फरवरी।”

इस 2 मिनट 22 सैकंड लंबे ट्रेलर में राजू (नागा) और बुज्जी (साई) के जीवन को काफी अच्छे से दिखाया गया है। राजू एक मछुआरा है, जो बुज्जी से बेहद प्यार करता है। समुद्र में अभियान के दौरान राजू को पाकिस्तानी सीमा पार करने पर गिरफ्तार कर लिया जाता है। ट्रेलर को यूट्यूब पर तगड़ी रिएक्शन मिल रही है।

यह सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। फैंस साई और नागा की जोड़ी पसंद कर रहे हैं और फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि साई ने 'अमरन' की सफलता के बाद फीस बढ़ाकर 5 करोड़ रुपए कर दी है। साई एक और बड़ी फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आएंगी। ‘थंडेल’ का बजट 75 करोड़ रुपए है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका