न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IFFI जूरी हेड ने 'The Kashmir Files' को बताया वल्गर और प्रोपेगेंडा, भड़के अनुपम खेर

कश्मीरी पंडितों के दर्द, संघर्ष और आघात की कहानी बयां करती साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार 'द कश्मीर फाइल्स' एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Nov 2022 10:20:36

IFFI जूरी हेड ने 'The Kashmir Files' को बताया वल्गर और प्रोपेगेंडा, भड़के अनुपम खेर

कश्मीरी पंडितों के दर्द, संघर्ष और आघात की कहानी बयां करती साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार 'द कश्मीर फाइल्स' एक बार फिर चर्चा में आ गई है। वजह इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के जूरी हेड नदव लैपिड (Nadav Lapid) का वह बयान है, जो उन्होंने गोवा में आयोजित 53वें फिल्म फेस्टिवल समारोह में दिया।बता दे, फिल्म में 1990 में हुए कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की सच्ची घटना दिखाई गई है। विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनीफिल्म मेंपल्लवी जोशी, प्रकाश बेलावडी, अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती,दर्शन कुमार, भाषा सुंबली, चिन्मय मंडलेकर, पुनीत इस्सर अहम रोल में दिखे।

इजरायली फिल्ममेकरनदव लैपिड ने 'द कश्मीर फाइल्स' को'वल्गर प्रोपेगेंडा' बताया है।फिल्म स्टार अनुपम खेर ने इस बयान को लेकरजूरी के प्रमुख लैपिड पर निशाना साधा। वहीं, फिल्ममेकर अशोक पंडित ने इसे कश्मीरियों का अपमान बताया। उन्होंने नदव लैपिड कोIFFI काजूरी हेड बनाने को लेकरसूचना एवं प्रसारण मंत्रालय पर भी निशाना साधा।

अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा, 'झूठ का कद कितना भी ऊंचा क्यों ना हो।सत्य के मुकाबले में हमेशा छोटा ही होता है।'

वहीं, फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अशोक पंडित ने अपने पहले ट्वीट कर लिखा, 'सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से नदव लैपिड को IFFI जूरी का हेड बनाना हीसबसे बड़ी चूक थी। इसलिए मिनिस्ट्री में जो इस गुनाह के जिम्मेदार हैं, उनपर एक्शन होना चााहिए। फिलिस्तीन के हमदर्द से कोई क्या उम्मीद कर सकता है?'

अशोक पंडित ने दूसरे ट्वीटमें लिखा, 'इजरायली फिल्ममेकर नदव लैपिड ने द कश्मीर फाइल्स को वल्गर फिल्म बोलकर भारतकी आतंकवाद के खिलाफ जंग का मजाक उड़ाया है। उन्होंने बीजेपी सरकार में 7 लाख कश्मीरी पंडितों का अपमानकिया है । ये IFFI इवेंट की क्रेडिबिलिटी पर बड़ा सवाल पैदा करता है। शर्मनाक।'अशोक पंडित नेइजरायली फिल्ममेकर पर तंज कसते हुए कहा,'3 लाख कश्मीरी हिंदुओं का नरसंहार वल्गर नहीं हो सकता।'

क्या कहा IFFI जूरी हेड ने?

गोवाके पण्जी में हो रहे IFFI इवेंटमें इजरायली फिल्ममेकर नेफिल्म 'द कश्मीर फाइल्स'की आलोचना करते हुए कहा- "हम सब परेशान हैं।ये मूवी हमें एक 'प्रचार, अश्लील फिल्म' की तरह लगी। द कश्मीर फाइल्स इतने बड़े प्रतिष्ठित फिल्म समारोह के लिए उचित नहीं है। मैं अपनी फीलिंग्स को मंच पर खुले तौर पर शेयर करने में पूरी तरह से कंफर्टेबल हूं। ये एक जरूरी चर्चा है, जोबिना झिझक होनी चाहिए। ये कला और जीवन के लिए जरूरी है।"

'द कश्मीर फाइल्स' का बॉक्स ऑफिसकलेक्शन

'द कश्मीर फाइल्स' साल2022 की बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसकी कमाई में एकदम से उछाल आया।देखते ही देखते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामीला दी थी। कम बजट में बनी फिल्म का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 252.90 करोड़ रहा। 'द कश्मीर फाइल्स' ने ग्लोबल मार्केट में ही अच्छा कारोबार किया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 340.92 करोड़ कमाए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत