न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस दिन से शुरू होगा तीसरा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, देखें प्रोमो, इस कॉमेडियन के घर आईं नन्हीं परी

दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उनके सभी शो हिट रहते हैं। पिछले कुछ समय से कपिल ने टीवी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 24 May 2025 7:46:16

2 News : इस दिन से शुरू होगा तीसरा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, देखें प्रोमो, इस कॉमेडियन के घर आईं नन्हीं परी

दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उनके सभी शो हिट रहते हैं। पिछले कुछ समय से कपिल ने टीवी की दुनिया छोड़ डिजिटल प्लेटफॉर्म ओटीटी की ओर से रुख कर लिया है। उनके शो के दो सीजन नेटफ्लिक्स पर आ चुके हैं और दोनों ही जबरदस्त लोकप्रिय हुए। इनमें बॉलीवुड के अधिकतर स्टार्स ने शिरकत कर समां बांध दिया। अब फैंस के लिए खुशखबरी है। कपिल एक बार फिर से कॉमेडी का तड़का लगाने लौट रहे हैं। शो के तीसरे सीजन की शुरुआत 21 जून से होगी।

इसमें कपिल के साथ उनके पुराने साथी सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और अर्चना पूरण सिंह नजर आएंगी। नेटफ्लिक्स दुनियाभर के शो के सुपर फैंस को एक खास मौका देगा। इस मौके के तहत फैंस स्टेज पर आकर अपना हुनर दिखा सकते हैं। प्रोमो शेयर करते हुए कपिल ने कैप्शन में लिखा है, “हंसी होगी आउट ऑफ कंट्रोल, क्योंकि कपिल और गैंग एक बार फिर वापस आ गए हैं। अब हर फनीवार, बढ़ेगा हमारा परिवार ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन के साथ, 21 जून से स्ट्रीमिंग, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।”

नए सीजन के बारे में बात करते हुए कपिल ने कहा कि नेटफ्लिक्स पर एक और सीजन के साथ वापस आना ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपने परिवार के पास लौट आया हूं और इस बार हमारा परिवार और बड़ा हो रहा है। इस सीजन हमने कोशिश की है कि शो में करिअर, जिंदगी, परिवार, प्यार जैसी अलग-अलग बातों को दिखाया जाए और इन सबको मजेदार तरीके यानी कॉमेडी के जरिए लोगों तक पहुंचाया जाए ताकि लोग हंसी के साथ-साथ जिंदगी की जरूरी बातों को भी समझें। इस बार हमने सोचा कि क्यों न अपने फैंस को भी शो का एक मजेदार हिस्सा बना दिया जाए? आखिर हमें अब 192 देशों में देखा जा चुका है…अब बारी है कि हम आपको अपने सुपर फैंस से मिलवाएं।

परितोष त्रिपाठी बने पिता, इंस्टाग्राम पर ऐसे शेयर की खुशखबरी

‘इंडियन आइडल’ और ‘सुपर डांसर’ जैसे लोकप्रिय रियलिटी टीवी शो होस्ट कर चुके एक्टर और कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी की जिंदगी में सबसे बड़ी खुशी आ गई है। परितोष की पत्नी मीनाक्षी ने शादी के 2 साल बाद पहले बच्चे को जन्म दिया है और ये गुड न्यूज उन्होंने खुद फैंस के साथ शेयर की है। परितोष ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर पिता बनने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी मीनाक्षी ने बेटी को जन्म दिया है। परितोष के घर शुक्रवार (23 मई) को नन्हीं परी ने जन्म लिया है।

परितोष ने कैप्शन में लिखा, “उपाध्यायान् दशाचार्य आचार्याणां शतं पिता। सहस्रं तु पितॄन् माता गौरवेणातिरिच्यते॥ बहुत बोलने वाला चुपचाप है, बरसती आंखें कह रहीं…वो बिटिया का बाप है।” उनका कैप्शन पढ़कर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो पहली बार पापा बनकर कितने खुश हैं। इस कपल ने 31 दिसंबर 2024 को एक खूबसूरत ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, जिसमें मीनाक्षी अपना बेबी बंप दिखाती नजर आईं, जबकि परितोष उन्हें प्यार से गले लगाए हुए दिखाई दिए।

परितोष ने पिछले साल नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा की फिल्म ‘वनवास’ में काम किया था। बता दें कि परितोष ‘द कपिल शर्मा शो’ समेत कई टीवी शो में काम कर चुके हैं। इसके साथ ही वो ‘कुछ खट्टा हो जाए’, ‘लव की अरेंज मैरिज’, ‘हमारे बाराह’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी