न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का गाना ‘तेनु की पता’ रिलीज, कपिल को इस बात के लिए मिली MNS से चेतावनी

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। हालांकि वे एक्टर के बजाय डायरेक्टर के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Sep 2025 8:18:56

2 News : ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का गाना ‘तेनु की पता’ रिलीज, कपिल को इस बात के लिए मिली MNS से चेतावनी

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। हालांकि वे एक्टर के बजाय डायरेक्टर के रूप में पारी शुरू करेंगे। उनकी पहली वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसको लेकर फैंस में तगड़ा क्रेज है। वे देखना चाहते हैं आर्यन अपने पिता की जैसे अपने हुनर का जादू चला पाते हैं या नहीं। इस बीच दिल को छू लेने वाले 'तू पहली तू आखिरी' और 'बदली सी हवा है' के बाद सीरीज का तीसरा ट्रैक आ गया है।

आज गुरुवार (11 सितंबर) को शाहरुख ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर अपनी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की इस वेब सीरीज का गाना 'तेनु की पता' शेयर किया है। गाना रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, जहां फैंस इसे 'नया एंथम' और 'आर्यन का मास्टरस्ट्रोक' कह रहे हैं। इसे सोशल मीडिया पर साझा करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, “इरादा क्लियर है। वाइब क्लियर है। तेनु की पता आउट। 18 सितंबर को द बैड्स ऑफ बॉलीवुड देखें सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।” इस गाने में मशहूर रैपर बादशाह दिखाई देते हैं और मनोज पाहवा के साथ उनका मुकाबला होता है।

आर्यन ने इस सीरीज की कहानी भी खुद लिखी है। यह बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे छिपी कहानियों को उजागर करने का वादा करती है। इसमें लक्ष्य लालवानी और सहर बंबा लीड रोल में हैं, जो दर्शकों को एक नया रोमांटिक और ड्रैमेटिक अनुभव देगी। गाने पंजाबी बीट्स और मॉडर्न वाइब्स का शानदार मिश्रण है। गाने को दिलजीत दोसांझ, आर्यन और उज्वल गुप्ता ने आवाज दी है। गाने के लिरिक्स और म्यूजिक में युवा ऊर्जा और भावनाओं का तड़का है, जो सीरीज की थीम के साथ पूरी तरह मेल खाता है। वीडियो में शानदार विजुअल्स और कोरियोग्राफी देखने को मिलती है। इस प्रोजेक्ट के प्रोडक्शन का जिम्मा शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने संभाला है। सीरीज में राघव जुयाल, बॉबी देओल, मनोज पाहवा और मोना सिंह जैसे कलाकार भी हैं।

the bads of bollywood,the bads of bollywood web series,aryan khan,shahrukh khan,tenu ki pata song,kapil sharma,mns,kapil show,mumbai,bombay

कपिल के शो में मुंबई को बोला जा रहा है बंबई या बॉम्बे, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को आपत्ति

कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में मुंबई का जिक्र बंबई या बॉम्बे के नाम से किया जा रहा है, जिसको लेकर अब आपत्ति जताई गई है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने शो में इन शब्दों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कपिल को हिदायत दी है कि वे मुंबई शब्द का इस्तेमाल करें वरना वे विरोध करेंगे। बता दें करीब 30 साल पहले महाराष्ट्र की राजधानी का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर मुंबई रखा गया था।

MNS के फिल्म यूनिट प्रमुख अमेय खोपकर का कहना है कि मुंबई का नाम 1995 में राज्य सरकार और 1996 में केंद्र सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से बदला गया था, फिर भी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में पुराने नाम का इस्तेमाल अब भी जारी है। उन्होंने X पर कपिल के शो का एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया जिसमें हुमा कुरैशी और साकिब सलीम नजर आ रहे हैं। क्लिप में हुमा अपने अनुभव साझा करते हुए मुंबई को 'बॉम्बे' कहती हैं।

खोपकर ने लिखा, “भले ही बॉम्बे को आधिकारिक तौर पर मुंबई का नाम दिए जाने के 30 साल बीत चुके हैं, लेकिन बॉम्बे शब्द का इस्तेमाल अभी भी बॉलीवुड के कपिल शर्मा शो के सेलिब्रिटी गेस्ट, राज्यसभा सांसदों, शो एंकरों और कई हिंदी फिल्मों में अक्सर किया जाता है। चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता से भी पहले 1995 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा और 1996 में केंद्र सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई थी। इसलिए इसका सम्मान करने और मुंबई नाम का उपयोग करने के लिए एक विनम्र अनुरोध के साथ चेतावनी जारी की जा रही है।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह