न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

थलापति विजय को फिर लगा बड़ा झटका, ‘जन नायकन’ की रिलीज एक बार फिर टली; सेंसर से नहीं मिली हरी झंडी

थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मद्रास हाई कोर्ट ने सेंसर सर्टिफिकेट रद्द कर दिया, जिससे फिल्म की रिलीज एक बार फिर टल गई। जानिए पूरा मामला और आगे क्या हो सकता है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 27 Jan 2026 12:53:43

थलापति विजय को फिर लगा बड़ा झटका, ‘जन नायकन’ की रिलीज एक बार फिर टली; सेंसर से नहीं मिली हरी झंडी

थलापति विजय को एक बार फिर करारा झटका लगा है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब नई कानूनी अड़चन सामने आ गई है। मद्रास हाई कोर्ट ने मंगलवार, 27 जनवरी को बड़ा फैसला सुनाते हुए फिल्म को जारी किया गया सेंसर सर्टिफिकेट निरस्त कर दिया है। इस फैसले के बाद फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर अनिश्चित हो गई है।

यह अहम निर्णय मद्रास हाई कोर्ट की प्रथम पीठ ने सुनाया, जिसमें चीफ जस्टिस एम. एम. श्रीवास्तव और जस्टिस जी. अरुल मुरुगन शामिल थे। कोर्ट ने इस मामले में सिंगल बेंच के पहले के आदेश को रद्द कर दिया। गौरतलब है कि इससे पहले जस्टिस पी. टी. आशा ने फिल्म के पक्ष में फैसला सुनाया था, जिसे अब खारिज कर दिया गया है।

‘जन नायकन’ को नहीं मिली हरी झंडी

दरअसल, 9 जनवरी को फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माता KVN प्रोडक्शंस LLP की ओर से दाखिल याचिका को स्वीकार करते हुए जस्टिस पी. टी. आशा ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) को तत्काल सेंसर सर्टिफिकेट जारी करने का निर्देश दिया था। इसी आदेश के खिलाफ अब यह मामला डिवीजन बेंच के सामने पहुंचा।

हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने अपने फैसले में कहा कि सिंगल जज को CBFC को काउंटर एफिडेविट दाखिल करने के लिए पर्याप्त समय देना चाहिए था। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बिना बोर्ड की पूरी बात सुने इस तरह का आदेश देना उचित नहीं था।

निर्माता को मिली नई राहत

हालांकि कोर्ट ने फिल्म के निर्माताओं को पूरी तरह निराश नहीं किया है। हाई कोर्ट ने ‘जन नायकन’ के प्रोड्यूसर को यह छूट दी है कि वे मामले के शीघ्र निपटारे के लिए दोबारा सिंगल जज के समक्ष आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि सिंगल जज इस बात को तय करने के लिए स्वतंत्र होंगे कि फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेजने का फैसला सही था या नहीं।

विजय की आखिरी फिल्म की रिलीज पर संशय

थलापति विजय की इस फिल्म को लेकर फैंस की उम्मीदें काफी ऊंची थीं। ‘जन नायकन’ को इसी महीने पोंगल के मौके पर रिलीज किए जाने की योजना थी, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट से जुड़ी कानूनी उलझनों के चलते यह योजना पहले ही टल चुकी थी। अब ताजा फैसले के बाद फिल्म की रिलीज और आगे खिसकने की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में विजय की कथित आखिरी फिल्म को लेकर दर्शकों का इंतजार और लंबा होता नजर आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती