सुरभि समृद्धि यानी चिंकी मिंकी सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और फोटोज को लेकर चर्चा में बनी रहती है। फैन्स उनकी हर पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते है। हाल ही में चिंकी मिंकी ने अपना एक डांस वीडियो फैन्स के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में चिंकी मिंकी मस्ती के साथ थिरकती नजर आ रही हैं। वीडियो की एक खास बात भी है। दरअसल चिंकी मिंकी जिस म्यूजिक पर डांस कर रही हैं, उसमें गाना है ही नहीं। सुरभी समृद्धि ने ये डांस सिर्फ एक म्यूजिक पर किया है, जिसका कैप्शन उन्होंने लिखा है कि, 'And we can jam on every beat यानी हम किसी भी बीट पर जैम कर सकते हैं'। वीडियो में चिंकी मिंकी ब्लैक टॉप और क्रीम कलर की शॉर्ट स्कर्ट में नजर आ रही हैं। बगल में आलीशान रेड कार खड़ी है। इस वीडियो को ढेर सारे लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे है।
खबर लिखे जाने तक सोशल मीडिया स्टार बहनों के इस वीडियो पर 1 लाख 29 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके थे। अधिकतर कमेंट में हार्ट का इमोजी पोस्ट कर फैन्स उन पर अपना प्यार लुटाते हुए भी नजर आए।














