बॉलीवुड की ग्लैमरस और टैलेंटेड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) हमेशा से ही अपने स्टाइल और अदाकारी के लिए चर्चा में रहती हैं। वह अपनी खूबसूरत आवाज के लिए भी जानी जाती हैं और पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के साथ गाए गए गाने ‘थोड़ी सी दारू’ के जरिए फैंस के दिलों पर छा चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने इस गाने पर एक कॉन्सर्ट में एपी ढिल्लों के साथ परफॉर्म किया, लेकिन सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो वायरल होने के कारण वे विवादों में भी आ गईं।
वीडियो में ऐसा दिखाया गया कि तारा ने एपी ढिल्लों को किस किया, लेकिन बाद में उन्होंने इसे एक पेड पीआर स्टंट बताया और ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया। इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने टॉक्सिक लुक की झलक फैंस के लिए साझा की।














