न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तनुश्री ने नाना को फिर घेरा, कहा-अंडरवर्ल्ड से रखते हैं कनेक्शन, अक्षय ने किया कुछ ऐसा की हो गए ट्रॉल

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (41) ने हाल ही में अपने घर से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो में तनुश्री रोते हुए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Jul 2025 2:06:52

2 News : तनुश्री ने नाना को फिर घेरा, कहा-अंडरवर्ल्ड से रखते हैं कनेक्शन, अक्षय ने किया कुछ ऐसा की हो गए ट्रॉल

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (41) ने हाल ही में अपने घर से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो में तनुश्री रोते हुए कहती हैं कि उन्हें अपने ही घर में परेशान किया जा रहा है। अब तनुश्री ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में खुद से जुड़ीं कई बातें कही हैं। पूर्व में एक्टर नाना पाटेकर पर मीटू आंदोलन के तहत संगीन आरोप लगा चुकीं तनुश्री ने एक बार फिर एक्टर पर निशाना साधा है। तनुश्री ने कहा कि नाना पाटेकर का मैं कयास लगा सकती हूं, क्योंकि उन्होंने अपने यूट्यूब वीडियो में बोला है कि वे अंडरवर्ल्ड डॉन से कनेक्शन रखते हैं।

उन्होंने खुद अपने मुंह से बोला है कि अगर वे एक्टर नहीं होते तो गैंगस्टर होते, एक कयास लगाया जा सकता है, हो सकता है, क्योंकि मेरा और नाना का एक केस चल रहा था और उनका तो अहम कितना दुखा होगा। वो अपने आपको बहुत बड़ा समझते हैं, हालांकि वे बड़े स्टार नहीं है। वो मराठी कनेक्शन लेकर राजनीति में घुसे हुए हैं। अगर वे बड़े होते तो उन्हें किसी बड़ी पार्टी का टिकट तो जरूर मिलता। अगर आज नाना इतने बड़े होते तो मंत्री बनकर बैठे होते, या फिर बड़ी-बड़ी फिल्म और प्रोजेक्ट्स मिल गए होते। उनके छोटे-छोटे प्रोजेक्ट भी फ्लॉप हो जाते हैं। उनकी लीड और कैरेक्टर रोल वाली फिल्में भी फ्लॉप हो जाती हैं।

नाना का ट्रंप कार्ड यह है कि वे मराठी स्पीकिंग हैं, लोकल हैं, उनके पास वक्त ज्यादा था और फिल्म इंडस्ट्री में काफी टाइम से हैं। उन्होंने नेताओं के साथ उठने-बैठने पर फोकस किया है, थोड़ा सर्कल बन गया है, जिसकी वजह से जस्टिस में भी बहुत रुकावट आई। पिछले 5 सालों में मेरे साथ बहुत सी अजीबोगरीब चीजें हुई हैं। मीटू के बाद मेरे आस-पास गंभीर और खतरनाक चीजें होने लगीं।

मुझे यह समझने में समय लगा कि यह सब वास्तव में मेरे साथ हो रहा था। मेरा एक्सीडेंट हुआ था। मेरे ब्रेक फेल हो गए थे। मुझे बीमार करने के लिए मेरे खाने में कुछ मिलाने की भी कोशिश की गई थी। उल्लेखनीय है कि तनुश्री ने नाना पर यौनशोषण के आरोप लगाए थे। एक फिल्म के सेट पर नाना का बिहेव उनके प्रति ठीक नहीं था और उन्हें इस दौरान कई चीजें सहनी पड़ीं। तनुश्री की पहली फिल्म साल 2005 में आई ‘आशिक बनाया आपने’ थी। उनकी पिछली फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई ‘सुपरकॉप्स वर्सेज सुपर विलेंस’ थी।

अक्षय कुमार ने 12 साल बाद किया रैम्प वॉक, अपनाया रॉयल इंडियन लुक

बॉलीवुड में अक्षय कुमार (57) का नाम ऐसा है जो हमेशा चर्चाओं में रहता है। अक्षय ने एक बार फिर फैशन की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने 12 साल बाद रैम्प वॉक किया। सोशल मीडिया पर इवेंट से उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। अक्षय ने फेमस डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक के लिए रैम्प पर जलवा बिखेरा। अक्षय ने एक खास रॉयल इंडियन लुक अपनाया था। वे आइवरी रंग की बंदगला शेरवानी में बहुत ही आकर्षक नजर आ रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक सनग्लासेज और सिल्वर जूते पहने हुए थे।

उनका यह लुक टॉकिंग पॉइंट बन गया और उनकी फिटनेस व स्टाइल को लेकर लोग कमेंट करने लगे। हालांकि एक बात कुछ लोगों को जमी नहीं और वे उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं। रैम्प पर चलते हुए अक्षय एक हरे रंग की टहनी उखाड़ लेते हैं और हाथ में उसे लेकर पोज करने लगते हैं। इस अजीबो-गरीब हरकत के बाद कुछ यूजर्स ने अक्षय का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान अक्षय ने कहा कि मैंने लंबे समय के बाद यह रैम्प वॉक किया।

मुझे याद है, आज से करीब 12 साल पहले, मैंने ऐसा किया था और अब एक बार फिर से यह करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैंने इसके हर हिस्से का आनंद लिया। एक शो करने के लिए, ऑर्गेनाइज करने के लिए और 25 मिनट के अंदर पूरे का पूरा खत्म हो जाता है। लोग इतने सज धज के आते हैं और यह फटाफट खत्म हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज