ऐक्ट्रेस सनी लियोनी की मच अवेटेड फिल्म OMG यानी Oh My Ghost का फर्स्ट लुक आज रिलीज किया गया है। सनी लियोनी पोस्टर में हाथ में कटार पकड़े हुए निडर अंदाज में नजर आ रही हैं। सनी लियोनी Oh My Ghost में एक रानी के किरदार में है, जिससे एक बड़ी मिस्ट्री जुड़ी हुई है। साउथ के स्टार विजय सेतुपति ने फिल्म के फर्स्ट लुक को शेयर किया और पूरी टीम को भी बधाई दी है।
सनी लियोनी ने भी इस फिल्म से अपने फर्स्ट लुक को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और लिखा है, 'हर रानी की एक हिस्ट्री होती है, लेकिन ये तो मिस्ट्री की रानी है।'
Happy to share the first look of @SunnyLeone ‘s #OhMyGhost . Congrats team. @actorsathish @iyogibabu














