न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एकता कपूर की फिल्म में हुई तमन्ना की एंट्री, ट्रेलर रिलीज, विनय-अमोल की सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ का ट्रेलर भी आया सामने

फिल्ममेकर एकता कपूर ने अब तक कई शानदार टीवी शो और फिल्में बनाई हैं। लोग उनकी प्रतिभा के कायल हैं। वह अपने दर्शकों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Apr 2025 1:55:43

एकता कपूर की फिल्म में हुई तमन्ना की एंट्री, ट्रेलर रिलीज, विनय-अमोल की सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ का ट्रेलर भी आया सामने

फिल्ममेकर एकता कपूर ने अब तक कई शानदार टीवी शो और फिल्में बनाई हैं। लोग उनकी प्रतिभा के कायल हैं। वह अपने दर्शकों का हमेशा ध्यान रखती हैं। अब एकता सस्पेंस और पौराणिकता से भरपूर फिल्म ‘वीवन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ लेकर आ रही हैं। आज बुधवार (30 अप्रैल) को इसका टीजर सामने आ गया। इसमें खौफ, थ्रिल और लोककथाओं की झलक नजर आई। फिल्म के डायरेक्टर दीपक मिश्रा और अरुणभ कुमार हैं।

बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर जारी किया और कैप्शन में लिखा, “भारतीय पौराणिक कथाओं और रहस्यवाद पर आधारित, 'वीवन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' इतिहास और लोककथाओं के पन्नों से सीधे एक कहानी को सामने लाती है। इस शक्तिशाली कथा में तमन्ना भाटिया का स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है, जो अपने आप में एक ताकत है।” टीजर की शुरुआत एक महिला से होती है जो लाल साड़ी में कार से उतरते ही जंगल की ओर दौड़ पड़ती है।

रास्ते में उसके पैर में कांटा चुभ जाता है, खून बहने लगता है लेकिन वह रुकने के बजाय जंगल की तरफ ही बढ़ने लगती है। इसके बाद महिला एक दीया जलाती है और फिर एक बोर्ड दिखाई देता है। इस पर लिखा होता है, “चेतावनी : सूर्यास्त के बाद जंगल में प्रवेश वर्जित है।” यह पढ़ने के बाद महिला एक बार तो डरती हैं, लेकिन वह फिर मशाल लेकर आगे बढ़ जाती है।

टीजर में महिला का चेहरा पूरी तरह से नहीं दिखाया गया है, लेकिन तमन्ना का नाम आने से यह साफ हो गया कि वही इस किरदार को निभा रही हैं। फिल्म में तमन्ना के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिलहाल इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। इस बीच तमन्ना की आने वाली फिल्मों में 'रेंजर', 'राकेश मारिया' की बायोपिक और मोस्ट अवेटेड सीक्वल 'नो एंट्री 2' भी शामिल हैं।

इस दिन से अमेजन प्राइम पर ले पाएंगे ‘ग्राम चिकित्सालय’ वेब सीरीज का मजा

लोकप्रिय वेब सीरीज 'पंचायत' के मेकर्स एक नई कहानी लेकर आ रहे हैं। इस सीरीज का टाइटल 'ग्राम चिकित्सालय’ है। अब इसका मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसमें विनय पाठक से लेकर अमोल पाराशर जैसे सितारे नजर आएंगे। यह एक ड्रामा है, जो शहरी डॉक्टर प्रभात (अमोल) की जर्नी को दिखाता है। इसमें डॉक्टर एक दूर-दराज के गांव भटकंडी के लगभग बंद हो चुके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) को फिर से शुरू करने की चुनौती को स्वीकार करता है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक योग्य डॉक्टर गांव में जाता है और उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। गांववालों की शंका, कभी दवाओं की कमी और राजनीति की उलझनें भी। जैसे 'पंचायत' में शहर में रहने वाले अभिषेक को फुलेरा गांव जाकर और सचिव बनकर छोटी-बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है वैसे ही इस डॉक्टर को भी हालातों का मुकाबला करना होता है। दूसरी ओर, छोला छाप डॉक्टर बने विनय लोगों का इंटरनेट पर सर्च करके इलाज करते हैं।

सीरीज को 'द वायरल फीवर' (TVF) ने बनाया है। इसे दीपक कुमार मिश्रा ने क्रिएट किया है। वैभव सुमन और श्रेया श्रीवास्तव ने लिखा है। डायरेक्शन राहुल पांडे ने किया है। ये 9 मई को प्राइम वीडियो पर भारत समेत 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में रिलीज होगी। सीरीज में आकांक्षा रंजन कपूर, आनंदेश्वर द्विवेदी, आकाश मखीजा और गरिमा विक्रांत सिंह भी नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल