Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : संजय-अजय की फिल्म में इस एक्ट्रेस की एंट्री, ‘बी हैप्पी’ के लिए अभिषेक इसलिए थे रेमो की पहली पसंद

एक्टर संजय दत्त और अजय देवगन लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। दोनों कुछ फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। वे अब एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 17 Mar 2025 7:47:21

2 News : संजय-अजय की फिल्म में इस एक्ट्रेस की एंट्री, ‘बी हैप्पी’ के लिए अभिषेक इसलिए थे रेमो की पहली पसंद

एक्टर संजय दत्त और अजय देवगन लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। दोनों कुछ फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। वे अब एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। फिल्ममेकर जगन शक्ति की फिल्म में उनका आमना-सामना होगा। ये एक जंगल एडवेंचर फिल्म होगी जिसमें अजय लीड एक्टर के रोल में नजर आएंगे। अब फिल्म में एक और बड़ी एंट्री हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में ‘बाहुबली’ फेम दिग्गज साउथ इंडियन एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपनी खूबसूरती और अदाकारी का जादू चलाती दिखेंगी।

उनका अहम रोल होगा। फिल्म का टाइटल फिलहाल ‘रेंजर’ रखा गया है। इसकी शूटिंग अप्रैल से शुरू हो सकती है। माना जा रहा है कि तमन्ना के रोल को बड़े कैनवास पर गढ़ा गया है और इसके लिए उन्हें काफी तैयारी करनी होगी। उन्होंने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। वह डायरेक्टर जगन शक्ति के साथ स्क्रिप्ट पर डिस्कशन भी शुरू कर चुकी हैं। तमन्ना इस जर्नी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। तमन्ना इस फिल्म के जरिए खुद के एक्टिंग टैलेंट को एक्सप्लोर करने के लिए तैयार हैं। ये एक बड़े बजट की फिल्म होगी।

इसकी शूटिंग सालभर चल सकती है। फिल्म अलग-अलग शेड्यूल पर अलग-अलग लोकेशन पर शूट की जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो ये अपने आपमें एक यूनिक फिल्म होगी और विजुअली भी बहुत रिच होगी। फिल्म की कास्ट को लेकर आगे और भी खुलासे हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि तमन्ना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। तमन्ना और एक्टर विजय वर्मा के ब्रेकअप की खबरें चल रही हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।
tamannaah bhatia,actress tamannaah bhatia,ajay devgn,sanjay dutt,ranger movie,vijay verma,remo d souza,director remo d souza,abhishek bachchan,be happy movie ‘बी हैप्पी’ के डायरेक्टर रेमो ने अभिषेक बच्चन के बारे में कही यह बात

अभिषेक बच्चन की मच अवेटेड फिल्म ‘बी हैप्पी’ हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। फिल्म को अच्छा रिस्पोंस मिला है। लोग फिल्म की कहानी के साथ अभिषेक की एक्टिंग की भी तारीफ कर रहे हैं। अब फिल्ममेकर व कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने बताया कि अभिषेक ही इस मूवी के लिए उनकी पहली पसंद क्यों थे। रेमो ने इंटरव्यू में कहा कि मैं कंटेस्टेंट्स के जज्बातों से जुड़ी कहानी पर फिल्म बनाना चाह रहा था और जब मैंने ‘शिव’ के किरदार के बारे में सोचा तो अभिषेक का नाम ही मेरे मन में पहली बार आया और वही मेरी पहली पसंद बन गए।

मुझे एक ऐसा कलाकार चाहिए था जिसकी डांसिंग स्किल गजब की ना हो। शूटिंग के वक्त मैं काफी हैरान रह गया था क्योंकि अभिषेक की एक्टिंग ने हर मोड़ पर मेरा दिल जीता था। वे बेहद बढ़िया एक्टिंग कर रहे थे। यह फिल्म मेरे दिल के काफी करीब है, क्योंकि इस फिल्म में मैंने बहुत कुछ ऐसा किया है जो पहले कभी नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि ‘बी हैप्पी’ डांसिंग रियलिटी शो की कहानी पर आधारित है।

रेमो खुद ऐसे शो में जज के तौर पर काफी अनुभव प्राप्त कर चुके हैं। ऐसे में उन्होंने कंटेस्टेंट से जुड़ी सच्ची घटनाओं को आधार बनाकर यह फिल्म बनाई है। इसमें अभिषेक की बेटी का रोल इनाया वर्मा ने निभाया है। नोरा फतेही ने भी अहम भूमिका निभाई है। हाल ही अमिताभ बच्चन ने भी बेटे अभिषेक की तारीफ की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका