न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहान की ‘तड़प’ ने कमाई में दूसरे दिन भी बनाए रखी पकड़, KBC-13 में धूम मचाएगी ‘तारक’ की पलटन

फिल्म इंडस्ट्री में एक और स्टार सन ने एंट्री कर ली है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की। अहान की पहली फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Dec 2021 6:43:29

अहान की ‘तड़प’ ने कमाई में दूसरे दिन भी बनाए रखी पकड़, KBC-13 में धूम मचाएगी ‘तारक’ की पलटन

फिल्म इंडस्ट्री में एक और स्टार सन ने एंट्री कर ली है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की। अहान की पहली फिल्म तड़प शुक्रवार (3 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दो दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े जाहिर कर रहे हैं कि फैंस में अहान को लेकर जबरदस्त क्रेज है। एक्शन-रोमांटिक ड्रामा फिल्म थिएटर्स में पहले से ही मौजूद सलमान खान की अंतिम द फाइनल ट्रूथ और जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 को कड़ी टक्कर दे रही है। अहान और तारा सुतारिया स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन टिकट खिड़की पर अच्छी शुरुआत करते हुए 4.05 करोड़ रुपए का कारोबार किया।

दूसरे दिन भी इस फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी और 4.12 करोड़ रुपए की कमाई की। यानी दो दिन में 8.17 करोड़ रुपए की कमाई हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि रविवार को भी माउथ पब्लिसिटी की बदौलत इसे बढ़िया रिस्पोंस मिलेगा। फिल्म यंग जनरेशन को टारगेट करती है। निर्देशक मिलन लुथरिया इससे पहले कच्चे धागे, द डर्टी पिक्चर, टैक्सी नंबर 9211 और बादशाहो जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन बैनर नाडियाडवाला ग्रैंसन्स ने प्रोड्यूस किया है। ये साउथ की सुपरहिट फिल्म आरएक्स 100 की हिंदी रीमेक है।

tadap movie,ahan shetty,tara sutaria,kbc-13,tarak mehta ka oolta chashma,bollywood news in hindi

अमिताभ के सामने हॉट सीट पर बैठेंगे ‘जेठालाल’ और ‘बापू जी’

सोनी टीवी का चर्चित गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 13वां सीजन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। इस शो में वीकेंड का वार शुक्रवार को अब तक कई फिल्मी सितारे शामिल हो चुके हैं। अब शो पर जल्द ही 13 साल से भी ज्यादा समय से धूम मचा रहे सब टीवी के कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पूरी पलटन नजर आने वाली है। मेकर्स ने 10 दिसंबर को प्रसारित होने जा रहे इस एपिसोड का टीजर वीडियो रिलीज कर दिया है। इसमें अमिताभ बच्चन जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी और अमित भट्ट उर्फ बापूजी का स्वागत करते हैं। दोनों हॉट सीट पर बैठे हैं।

वे सीरियल के गेट अप में दिखे। शो से जुड़ा एक पोस्टर भी सामने आया है, जिसमें पूरी टीम दिखाई दे रही है। प्रोमो में अमिताभ, जेठालाल से मजाकिया अंदाज में पूछते हैं कि आप तो कभी अभिषेकजी को कभी डांटते नहीं होंगे। इस पर बिग बी कहते हैं कि जब छोटे थे, तो कभी-कभी डांटते थे, लेकिन अब वे बड़े हो गए हैं। फिर जेठालाल पूछते हैं कि, आप तो प्यार से डांटते होंगे, जिस पर अमिताभ पूछते हैं कि, क्या बापूजी आपको डांटते हैं, ऐसे में वे हिचकिचाते हुए मना कर देते हैं और कहते हैं बापूजी तो डांटते ही नहीं हैं। उनके अंदाज को देख दर्शक हंसने लगते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो