न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें-‘तड़प’ फिल्म का पहला गाना, ‘सूर्यवंशी’ के गाने का टीजर और ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का फर्स्ट लुक

मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिंग करियर की शुरुआत करने के लिए तैयार है। पिछले दिनों अहान की पहली फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Nov 2021 4:38:35

देखें-‘तड़प’ फिल्म का पहला गाना, ‘सूर्यवंशी’ के गाने का टीजर और ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का फर्स्ट लुक

मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिंग करियर की शुरुआत करने के लिए तैयार है। पिछले दिनों अहान की पहली फिल्म तड़प का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसमे एक जुनूनी लव स्टोरी की झलक देखने को मिली थी। अब इसका पहला गाना तुमसे भी ज्यादा... रिलीज कर दिया गया है। इस रोमांटिक गाने को अहान और तारा सुतारिया पर फिल्माया गया है। गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है जबकि इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। प्रीतम चक्रवर्ती कंपोजर हैं। सोशल मीडिया पर गाना रिलीज होते ही सुर्खियों में बना हुआ है। इसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

अहान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गाने की एक छोटी सी क्लिप पोस्ट की है। इसमें एक पल ऐसा भी है जहां उन्हें और तारा को किस करते हुए और एक अच्छा पल बिताते हुए देखा जा सकता है और अगले ही पल कोई उन्हें खींच ले जाता है और बाइक में आग लगा दी जाती है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित, साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, रजत अरोड़ा द्वारा लिखित व मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की तड़प 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। तड़प साउथ की फिल्म आरएक्स 100 की हिंदी रीमेक है।

अक्षय ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया टीजर वीडियो

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' के एक और गाने ना जा... का टीजर रिलीज हो चुका है। साथ ही गाने की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया गया है। इस टीजर वीडियो को अक्षय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें अक्षय और कैटरीना कैफ बाइकों के बीच शानदार डांस स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं और अंत में दोनों एक बाइक पर बैठकर स्टंट करते हुए भी दिख रहे हैं। गाने को काफी बड़े मंच और कई बैक डांसरों के साथ फिल्माया गया है। अक्षय ने कैप्शन लिखा, जिस ताल पर आप नाचना बंद नहीं कर पाएंगे, बुधवार को ना जा गाना रिलीज होगा।

इससे पहले फिल्म का एक रोमांटिक सॉन्ग मेरे यारा... रिलीज किया गया था, जिसमें अक्षय और कैटरीना रोमांस करते दिख रहे हैं। अक्षय ने हाल ही फिल्म के प्रमोशन के दौरान का एक फोटो शेयर किया था, जिसमें वो निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ जय-वीरू मूवमेंट एंजॉय करते दिख रहे हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म में अक्षय एक पुलिस ऑफिसर बने हैं। अजय देवगन और रणवीर सिंह कैमियो करेंगे। फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

10 दिसंबर को रिलीज होगी चंडीगढ़ करे आशिकी फिल्म

एक्टर आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का पहला लुक फैंस के साथ शेयर किया है। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान के साथ वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 10 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। आयुष्मान एक फिटनेस प्रेमी की तरह दिख रहे हैं जबकि वाणी उनकी प्रेमिका होगी। पोस्टर में आयुष्मान और वाणी को लिप लॉक पोजिशन में दिखाया गया है। वे इस दौरान एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते दिख रहे हैं। आयुष्मान ने लिखा “ये आशिकी कुछ अलग है#चंडीगढ़ करे आशिकी, ट्रेलर 8 नवंबर को! 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी।”

वाणी ने भी इंस्टाग्राम पर मोशन पोस्टर शेयर किया और लिखा, "सास, ड्रामा और आशिकी का सीजन #चंडीगढ़ करे आशिकी, 8 नवंबर को ट्रेलर आउट! 10 दिसंबर के लिए तैयार रहिए।" फिल्म पहले 9 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। फिल्म की घोषणा पहली बार पिछले साल अक्टूबर में की गई थी। फिल्म एक क्रॉस-फंक्शनल एथलीट और एक ट्रांसजेंडर के बीच एक मॉडर्न समय की प्रेम कहानी दिखाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर