न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 53 साल की हुईं तब्बू, बॉलीवुड के इन सितारों ने किया विश, शनाया ने शेयर की अपने बर्थडे की तस्वीरें

एक्ट्रेस तब्बू आज सोमवार (4 नवंबर) को अपना जन्मदिन मना रही है। तब्बू 53 साल की हो गई हैं। तब्बू को इस मौके पर उनके चाहने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Nov 2024 7:20:39

2 News : 53 साल की हुईं तब्बू, बॉलीवुड के इन सितारों ने किया विश, शनाया ने शेयर की अपने बर्थडे की तस्वीरें

एक्ट्रेस तब्बू आज सोमवार (4 नवंबर) को अपना जन्मदिन मना रही है। तब्बू 53 साल की हो गई हैं। तब्बू को इस मौके पर उनके चाहने वाले सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी उन्हें अलग-अलग अंदाज में विश किया है। इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘क्रू’ में तब्बू के साथ काम करने वालीं एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भारतीय परिधान पहने अभिनेत्री की एक मोनोक्रोम फोटो शेयर की। तब्बू कान की बाली ठीक करती दिख रही हैं।

करीना ने कैप्शन में लिखा, “गीतू जन्मदिन मुबारक हो, तुम्हें हमेशा प्यार भेजती रहूंगी।” एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने तब्बू को विश करने के लिए उनकी साल 1999 में आई फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ से एक फोटो साझा की। इसमें करिश्मा कपूर, सलमान खान, सैफ अली खान और मोहनीश बहल भी साथ हैं। सोनाली ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं तब्बू सनशाइन और प्यार!” एक्टर जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तब्बू का एक कई तस्वीरों वाला वीडियो मोंटाज शेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस की कई फोटो हैं। उन्होंने कैप्शन में दिल की इमोजी लगाई। वामिका गब्बी ने तब्बू को बधाई देते हुए लिखा, “जान का बर्थडे है आज।”

सोनम कपूर की बहन रिया ने लिखा, “हमारे केबिन क्रू की हेड को जन्मदिन की शुभकामनाएं।” तब्बू के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ थी। इसमें उनके अपोजिट अजय देवगन थे। तब्बू और अजय कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे थे। तब्बू की निजी जिंदगी पर नजर डालें तो वह अभी तक कुंवारी हैं। तब्बू की बड़ी बहन फरहा ने भी 80 के दशक में कई फिल्मों में काम किया था।

जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं शनाया कपूर

एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने अभी तक बॉलीवुड में एंट्री नहीं की है, लेकिन वह हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। शनाया को फैंस से जुड़े रहना पसंद है। वह अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। इस बीच शनाया ने 3 नवंबर को अपना 25वां जन्मदिन मनाया। शनाया ने अब बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।

इनमें वह स्टाइलिश और खूबसूरत लग रही हैं। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर शनाया ने कैप्शन में लिखा, “मुझे मेरे बर्थडे डिनर की ड्रेस से प्यार है।” वह लुक और ड्रेस को फ्लॉन्ट कर रही हैं। वह अपनी स्टाइलिश ड्रेस में एक से बढ़कर एक पोज देती दिखीं। बताया जा रहा है कि शनाया ने संयुक्त अरब अमीरात में जन्मदिन मनाया। शनाया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह शशांक खेतान के डायरेक्शन में फिल्म ‘बेधड़क’ से डेब्यू करेंगी।

यह करण जौहर की होम प्रोडक्शन फिल्म है। इसके अलावा शनाया साउथ इंडियन स्टार मोहनलाल के साथ ‘वृषभ’ का भी हिस्सा होंगी। इस पैन-इंडिया फिल्म में वह एक राजकुमारी की भूमिका में दिखेंगी। डायरेक्टर नंदा किशोर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री