न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तापसी ने बर्थडे पर इसलिए उड़वाई खुद की ही खिल्ली, बिन ब्याही मां बनने पर कल्कि ने तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) अपने अब तक के करिअर में कई चुनौतीपूर्ण रोल कर चुकी हैं। तापसी बेबाक और बिंदास अंदाज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 02 Aug 2023 11:49:34

तापसी ने बर्थडे पर इसलिए उड़वाई खुद की ही खिल्ली, बिन ब्याही मां बनने पर कल्कि ने तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) अपने अब तक के करिअर में कई चुनौतीपूर्ण रोल कर चुकी हैं। तापसी बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। तापसी ने मंगलवार (1 अगस्त) को अपना 36वां जन्म दिन मनाया। तापसी ने इस मौके को लीक से हटकर यादगार बनाया। तापसी ने घर में खुद को ही रोस्ट कराने का कार्यक्रम रखा। कॉमेडियन अबीश मैथ्यू, अंगद रान्याल और गुरलीन पन्नू ने उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई।

तापसी ने खुद सोशल मीडिया पर रोस्ट पार्टी का वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। तापसी ने लिखा, "आज के समय की यही मांग है कि हम खुद पर मजाक लेना सीखें तो मैंने सोचा कि क्यों न इसकी शुरुआत घर से ही की जाए। एक साल में मैच्योर होने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है। सचमुच, यह सबसे अलग जन्मदिन रहा है!"

इस रोस्ट पार्टी में कंगना के कई फैंस शामिल हुए। कॉमेडियन अबीश मैथ्यू, अंगद रान्याल और गुरलीन पन्नू ने बिना रुके तापसी को रोस्ट किया। तापसी भी अपनी रोस्टिंग पर हंसती नजर आईं। आपको बता दें कि तापसी जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' में नजर आएंगी। राजकुमार हिरानी की यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी।

taapsee pannu,kalki koechlin,actress taapsee pannu,actress kalki koechlin,taapsee pannu birth day

कल्कि ने साल 2020 में दिया था बेटी को जन्म

कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) ऐसी अभिनेत्री हैं जो कि बिना शादी के ही मां बनी हैं। इसके लिए कल्कि को कई दफा सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। अब कल्कि ने उन्हें ट्रोल करने वाले यूजर्स को करारा जवाब देते हुए शादी न करने की वजह बताई है। हाल ही में कल्कि ने शादी न करने को लेकर अपनी बात सबके सामने रखी। कल्कि ने बताया कि शादी न करने का फैसला काफी अच्छा था।

मैं पहले ही डायरेक्टर अनुराग कश्यप से शादी कर चुकी थी और अब मैं तलाकशुदा हूं। तलाक के बाद जब मैं गाय हर्शबर्ग के साथ रिलेशनशिप में आई तो मुझे और मेरे पार्टनर को शादी में किसी तरह की कोई दिलचस्पी नहीं थी। इस कारण हमने शादी न करने का फैसला लिया। हमने फैसला काफी सोच-विचार के बाद लिया। मैं और हर्शबर्ग साथ में हैं और खुश हैं।

उल्लेखनीय है कि कल्कि और हर्शबर्ग की एक बेटी है। साल 2020 में कल्कि ने बेटी को जन्म दिया था। कल्कि व हर्शबर्ग अक्सर बेटी के साथ स्पेशल बॉन्डिंग शेयर करते हुए दिखते हैं। कल्कि के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह ही जल्द ही ‘मेड इन हेवन सीजन 2’ वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा कल्कि ‘गोल्डफिश’ में भी दिखाई देंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश