Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : स्वरा भास्कर को इस कारण किया जा रहा है ट्रॉल, ‘भूल भुलैया 3’ सहित इन 4 फिल्मों की कमाई देखें

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भले ही पिछले काफी समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं, लेकिन वह हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। स्वरा अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Nov 2024 2:23:21

2 News : स्वरा भास्कर को इस कारण किया जा रहा है ट्रॉल, ‘भूल भुलैया 3’ सहित इन 4 फिल्मों की कमाई देखें

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भले ही पिछले काफी समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं, लेकिन वह हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। स्वरा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं और किसी भी मामले पर नतीजे की परवाह किए बगैर अपनी राय रखती हैं। स्वरा इन दिनों अपने पति और बेटी के साथ बिजी हैं। स्वरा फिलहाल उनकी लेटेस्ट तस्वीर के कारण चर्चा में हैं, जिस पर विवाद हो रहा है। स्वरा के पति फहाद अहमद ने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें उनके लुक के अलावा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना सज्जाद नोमानी के साथ फोटो क्लिक करता देख लोग उन पर भड़क गए हैं।

बता दें कि फहाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनसीपी के टिकट पर अणुशक्ति नगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यह उनका पहला चुनाव है। स्वरा भी पति का प्रचार कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने मौलाना से मुलाकात की। मौलाना ने हाल ही ऐसा बयान दिया था कि जिसे लेकर पहले से ही बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया यूजर्स स्वरा को मौलाना के साथ देख भड़क रहे हैं। साथ ही उन्हें बढ़ते वजन को लेकर भी ट्रॉल कर रहे हैं। फोटो में स्वरा पिंक कलर का सूट पहने और सिर पर दुपट्टा डाले नजर आईं। फहाद ने व्हाइट कलर का कुर्ता पहना था।

फहाद के फोटो पोस्ट करते ही लोग स्वरा पर निशाना साधने लगे। देखिए यूजर्स ने कैसे-कैसे कमेंट किए। “सेक्युलर फेमिनिस्ट स्वरा दीदी जब मौलाना से मिली तो आजादी वाला ख्याल दरवाजे के बाहर पड़े डोर मेट के नीचे दफन करना पड़ा और सिर पर दुपट्टा डालना पड़ा।” “दीदी अपना वजन तो घटा लो।” “क्या आप मौलाना जी को Misogynist, Racist, fascist जैसे शब्दों से संबोधित नहीं करेगी?” “यह तो किसी भी एंगल से हिंदू नहीं लग रही हैं।” “दीदी से दादी बन गई है।” “आपकी स्माइल नकली लग रही है।”
swara bhasker,actress swara bhasker,fahad ahmad,swara fahad,fahad election,bhool bhulaiyaa 3,singham again,the sabarmati report,kanguva,box office collection कॉमेडी हॉरर मूवी ‘भूल भुलैया 3’ का बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन है जारी

अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ बॉक्स ऑफिस पर अभी तक बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को रिलीज हुई इस हॉरर-कॉमेडी ने 17वें दिन रविवार (17 नवंबर) को सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 6 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 231.40 करोड़ रुपए पहुंच गई है। इसने अपने पहले सप्ताह में 148.75 करोड़ और दूसरे सप्ताह 56 करोड़ रुपए बटोरे थे।

फिल्म विद्या बालन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और राजपाल यादव की भी खास भूमिका है। दिवाली पर ही रिलीज हुई रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ ने रविवार को 4 करोड़ 15 लाख रुपए बटोरे। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 230.75 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है। रामायण के कॉन्सेप्ट पर बनी फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार जैसे दिग्गज सितारे हैं।

अब बात करते हैं साउथ इंडियन स्टार सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा’ की। इसने अभी 'बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बना रखी है। फिल्म 14 नवंबर को रिलीज हुई थी। 'कंगुवा' ने 4 दिन में भारत से 53.85 करोड़ रुपए जोड़ लिए हैं। इसने चौथे दिन 10.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म 350 करोड़ के बजट में बनी है। विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह धीमी चाल से चल रही है। रविवार को इस मूवी ने अपनी झोली में 3 करोड़ रुपए डाले। इसके साथ ही इसकी 3 दिन की कमाई 6.35 करोड़ रुपए हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका