न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हर वॉर प्रोपेगेंडा है...भारत-पाक में छिड़ी जंग के बीच स्वरा भास्कर ने किया ऐसा पोस्ट, हुई ट्रोल

स्वरा भास्कर ने भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव और जंग को लेकर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने वॉर को प्रोपेगेंडा करार दिया। उनकी पोस्ट में जॉर्ज ओरवेल के उद्धरण और युद्ध के खिलाफ विचारों को लेकर सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 09 May 2025 1:13:33

हर वॉर प्रोपेगेंडा है...भारत-पाक में छिड़ी जंग के बीच स्वरा भास्कर ने किया ऐसा पोस्ट, हुई ट्रोल

जम्मू कश्मीर के पहलाम में हाल ही में आतंकवादियों ने धर्म पूछकर 26 निर्दोष लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया था। इस घटना ने देशभर में गुस्से की लहर पैदा कर दी थी और भारत सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ तुरंत जवाबी कार्रवाई की मांग की जा रही थी। अंततः 7 मई को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस समय, भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव और बढ़ गया है।

बीते दिन पाकिस्तान ने भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन से हमला करने की नापाक कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना ने उसे विफल कर दिया। इन घटनाओं के बीच, बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पोस्ट में उन्होंने जॉर्ज ओरवेल का एक उद्धरण शेयर किया है, जिसमें लिखा है – "हर वॉर प्रोपेगेंडा है, सारी चीख-पुखार, झूठ और नफरत हमेशा उन लोगों से आती है जो लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं।"

स्वरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया जॉर्ज ओरवेल का यह उद्धरण और वॉर को प्रोपेगेंडा करार दिया। स्वरा भास्कर, जो हमेशा अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं, इस बार भी अपने विचारों के लिए चर्चा में आई हैं।

swara bhaskar,india-pakistan tension,operation sindoor,war propaganda,george orwell quote,india-pakistan conflict,swara bhaskar post,bollywood actress,pakistan india war,social media post,india pakistan border,tension between india and pakistan

इसके अलावा, स्वरा ने अपनी दो अन्य स्टोरी में इंस्टाग्राम यूज़र की पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था, "जो वॉर चाहते हैं वे एक बार अपने परिवार को देखें और तय करें कि उनमें से आप किसे खोने के लिए तैयार हैं, क्योंकि अगर हम वॉर में उतरते हैं तो यह सिर्फ सीमा पर नहीं बल्कि आपके घर के बाहर भी लड़ी जाएगी।"

स्वरा ने हैदराबाद के कराची बेकरी पर तिरंगा लगाने की खबर भी शेयर की, और इस पर टिप्पणी करते हुए लिखा, "इस मूर्खता का अंत कब होगा? हम हिंदू सिंधियों को उनकी जड़ों के लिए सजा दे रहे हैं, क्या आप ऐसी चीज़ को इमेजिन कर सकते हैं जो एक साथ नीच और मूर्खतापूर्ण हो।"

स्वरा की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और एक बार फिर वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ