न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें-सुजैन खान ने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी पर लुटाया प्यार, इस एक्ट्रेस ने पति की कुछ ऐसे की तारीफ

फिल्म स्टार ऋतिक रोशन का अपनी पत्नी सुजैन खान के साथ तलाक हो चुका है। अब दोनों के रास्ते अलग हैं, लेकिन उनके बीच अच्छी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Aug 2023 12:04:50

देखें-सुजैन खान ने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी पर लुटाया प्यार, इस एक्ट्रेस ने पति की कुछ ऐसे की तारीफ

फिल्म स्टार ऋतिक रोशन का अपनी पत्नी सुजैन खान के साथ तलाक हो चुका है। अब दोनों के रास्ते अलग हैं, लेकिन उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग है और वे अपने बच्चों की परवरिश साथ में कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से ऋतिक के सबा आजाद को डेट करने की खबरें आती रहती हैं। उन्हें कई दफा साथ स्पॉट किया गया। सुजैन भी अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं।

सुजैन, अर्सलान पर प्यार जताने का कोई मौका नही छोड़तीं। सुजैन बॉयफ्रेंड अर्सलान के साथ वाले प्यारे फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जो उनकी मजबूत बॉन्डिंग दिखाती है। सुजैन ने एक बार फिर अर्सलान के साथ का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि सुजैन और अर्सलान किसी वेकेशन पर हैं और काफी खुश हैं। वे रोमांटिक होते नजर आए।

सुजैन ने बताया कि यह उनकी लाइफ का बेस्ट वेकेशन था। आपको बता दें कि सुजैन व अर्सलान कई दफा साथ देखे गए हैं। इनकी दोस्ती एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी और फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। ऋतिक और सुजैन की शादी साल 2000 में हुई थी। कपल ने साल 2014 में तलाक ले लिया। उनके दो बेटे रिहान और रिदान हैं।

sussanne khan,arslan goni,daljeet kaur,nikhil patel,Hrithik Roshan,shaleen bhanot

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने पति निखिल पटेल के बर्थडे पर शेयर किया वीडियो

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी दूसरी शादी से बेहद खुश हैं। दलजीत ने पति निखिल पटेल के बर्थडे पर उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। बुधवार (2 अगस्त) को दलजीत ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने परिवार के साथ बिताए कुछ खास पल की झलकियां दिखाई हैं। इसके साथ ही दलजीत ने निखिल को 'अद्भुत पिता और पति' तथा 'एक रियल फैमिली पर्सन' बताया है।

दलजीत ने कैप्शन में लिखा, "मैं आपके लिए जो कामना करना चाहती हूं, उसे शब्दों में परिभाषित नहीं किया जा सकता निक। आप एक सच्चे शेर हैं... सच्चे लियो हैं। आप एक अद्भुत पिता हैं... एक अद्भुत पति हैं... एक सच्चे पारिवारिक व्यक्ति हैं। जन्मदिन की शुभकामनाएं निक। मुझे फिर से प्यार में विश्वास दिलाने के लिए धन्यवाद। मेरे होने के लिए धन्यवाद। बाबाजी आपको ढेर सारी खुशियां, स्वस्थ दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद दें और हमारे तीन बच्चों को आपकी आगे की प्रेरक यात्रा के बारे में बताने के लिए एक सुंदर कहानी भी दें! हैप्पी बर्थडे हनी।"

दलजीत की पहली शादी 2009 में एक्टर शालीन भनोट के साथ हुई थी। साल 2013 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद दलजीत की मुलाकात यूके बेस्ड फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले निखिल पटेल से हुई। इस साल मार्च में उन्होंने शादी कर ली। दलजीत को पहले पति शालीन से एक बेटा जेडन है, जबकि निखिल से दो बेटियां अरियाना और अनिका हैं। दलजीत 'इस प्यार को क्या नाम दूं', 'काला टीका' और 'ससुराल गेंदा फूल 2' जैसे सीरियल में काम कर चुकी हैं। दलजीत 'बिग बॉस 13' में भी नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार